KhabarMantra: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Raid 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है. अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर स्टारर इस फिल्म ने पहले 12 दिनों में 120 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, दूसरे सोमवार को फिल्म ने अनुमानित 3.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
यह फिल्म अजय देवगन के चर्चित किरदार अमेय पटनायक की कहानी को आगे बढ़ाती है, जिसमें वह एक इन्कम टैक्स अधिकारी के रूप में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते नजर आते हैं. ‘Raid 2’ न सिर्फ शानदार कहानी और दमदार अभिनय के लिए सराही जा रही है, बल्कि दर्शकों के बीच ज़बरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई है.
100 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म
‘Raid 2’ ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है और यह इस साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड हिट्स में से एक साबित हो रही है. वाणी कपूर ने फिल्म की इस सफलता पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “मैं दिल से आभारी हूं कि ‘Raid 2’ को इतना प्यार मिल रहा है और यह 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है. इस फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है.’’

क्राइम-थ्रिलर के अंदाज में जोरदार कहानी
1 मई (मजदूर दिवस) के मौके पर रिलीज़ हुई यह फिल्म एक हाई-स्टेक्स मिशन की कहानी बयां करती है, जहां अजय देवगन का किरदार दादा मनोहर भाई के खिलाफ छापा मारता है. फिल्म के निर्देशक राज कुमार गुप्ता हैं, और इसमें सौरभ शुक्ला भी अपने पुराने किरदार को दोबारा निभाते नजर आए हैं. फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है, और यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर तय कर रही है.
सीनियर कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और प्रशासनिक गतिविधियों पर जमीनी रिपोर्टिंग।









