कतरास/धनबाद: हरिहरपुर थाना और उत्पाद पुलिस की टीम रेलनगरी गोमो के एक किराना दुकानदार के पुराना बाजार स्थित आवास में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया। आरोपी बिक्रेता रंजीत सरदार को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि कई ब्रांड अवैध शराब बिक्रेता के घर से बरामद किया गया है। उत्पाद विभाग के अधिकारी ने बताया छापेमारी के दौरान रंजीत सरदार के घर से 100 लीटर से ज्यादा अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। जिसमे कुछ नकली अंग्रेजी शराब की होने की भी संभावना जताई जा रही है। हरिहरपुर थानेदार राहुल झा ने बताया कि उच्च अधिकारियो के निर्देश पर उत्पाद विभाग और हरिहरपुर पुलिस ने दल बल के साथ रंजीत सरदार के घर और दुकान में छापेमारी किया। उसके घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ बियर भी बरामद किया गया है, साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।












