Friday, May 1, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस की लापरवाही पर भड़के विधायक जयराम महतो

जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकुरलिलवा स्थित चेरकी पहरी गांव में बुधवार देर रात अपराधियों ने एक युवक की उसके पिता के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी।

May 15, 2025
in झारखंड
A A

बिलकुल बेशर्म हो चुकी है पुलिस प्रसासन pic.twitter.com/uKfiOcWoCR

— Tiger jairam mahto (@JairamTiger) May 15, 2025
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand: जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकुरलिलवा स्थित चेरकी पहरी गांव में बुधवार देर रात अपराधियों ने एक युवक की उसके पिता के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी। इस हृदयविदारक घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के वृद्ध पिता को अपराधियों ने छोड़ दिया, जिससे साफ है कि घटना पूरी योजना के तहत अंजाम दी गई।

बिलकुल बेशर्म हो चुकी है पुलिस प्रसासन pic.twitter.com/uKfiOcWoCR

— Tiger jairam mahto (@JairamTiger) May 15, 2025


घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक जयराम महतो तत्काल मौके के लिए रवाना हुए। वे जरीडीह में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद सीधे रात 1:17 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन तब तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने नावाडीह थाना प्रभारी को फोन कर तत्काल पहुंचने का आग्रह किया, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।

पुलिस की लापरवाही पर विधायक का फूटा गुस्सा

विधायक महतो ने बताया कि थाना प्रभारी से बात नहीं बनने पर उन्होंने बोकारो एसपी और बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को भी कई बार फोन किया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। विधायक ने इस लापरवाही पर गहरी नाराजगी जताई और कहा कि यह क्षेत्र नक्सल प्रभावित है, ऐसे में पुलिस की यह उदासीनता बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है।

जयराम महतो ने प्रशासन को दूसरी बार सूचना देने के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने लाई।

डीजीपी से कार्रवाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी

विधायक ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) से मांग की है कि ऐसे लापरवाह और वसूली में लिप्त अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों से तत्काल हटाया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे पुलिस प्रशासन के खिलाफ बड़ा जनआंदोलन छेड़ेंगे।

इस हत्याकांड ने एक ओर जहां अपराधियों के हौसले बुलंद होने का संकेत दिया है, वहीं दूसरी ओर पुलिस की निष्क्रियता ने आमजन की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में भी प्रशासन के प्रति रोष देखा जा रहा है।

 

Related Posts

Jharkhand transfers in turmoil: Babulal Marandi alleges extortion through brokers
झारखंड

Jharkhand में तबादलों पर बवाल: दलालों के जरिए वसूली का खेल, बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप

April 30, 2026
The first phase of Census 2027 will begin in Ranchi from May 1.
झारखंड

Ranchi में 1 मई से शुरू होगा जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें Self Enumeration और घर-घर सर्वे की पूरी प्रक्रिया

April 30, 2026
Tragic road accident in Giridih: 2 killed, 5 injured in car-bus collision
Breaking News

Giridih में दर्दनाक सड़क हादसा: कार-बस की टक्कर में 2 की मौत, 5 घायल

April 30, 2026
Next Post
अब The Sailor’s Knot  में अतिथियों का स्वागत करेंगे रोबोट , वित्त मंत्री के हाथों हुआ शुभारंभ!

अब The Sailor’s Knot में अतिथियों का स्वागत करेंगे रोबोट , वित्त मंत्री के हाथों हुआ शुभारंभ!

Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप ने जताई नाराज़गी, कहा - एपल को भारत में फैक्ट्रियां लगाने की जरूरत नहीं

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand transfers in turmoil: Babulal Marandi alleges extortion through brokers

Jharkhand में तबादलों पर बवाल: दलालों के जरिए वसूली का खेल, बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप

April 30, 2026

पारा शिक्षकों को झटका! आकलन परीक्षा सफल शिक्षकों को करना होगा इंतजार-अगले हफ्ते बन सकती है बात

Ranchi में 1 मई से शुरू होगा जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें Self Enumeration और घर-घर सर्वे की पूरी प्रक्रिया

Giridih में दर्दनाक सड़क हादसा: कार-बस की टक्कर में 2 की मौत, 5 घायल

गिरिडीह में जमीन विवाद में खूनी खेल, लाठी-डंडो से जमकर मारपीट, एक दर्जन से ज्यादा घायल

Ranchi में Traffic नियमों की सख्ती बेअसर? बिना हेलमेट दौड़ रहे लोग, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra