सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है. बीते कुछ दिनों से सोना लगातार कमजोर होता नजर आ रहा है, जबकि पिछले महीने ऐसा समय भी आया था जब 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख रुपये के करीब पहुंच गई थी.
आज सुबह 9:42 बजे तक MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर 10 ग्राम सोना 92,859 रुपये पर ट्रेड करता देखा गया. इस दौरान सोने की कीमत ने 92,728 रुपये का न्यूनतम और 93,027 रुपये का अधिकतम स्तर छुआ. वहीं, सुबह 9:43 बजे तक सोना 142 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था.
क्या आगे और गिरेगा सोना?
कमोडिटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आने वाले समय में सोने की कीमतों में और गिरावट संभव है. अब तक जिन ग्लोबल फैक्टर्स ने सोने को सपोर्ट किया था, वे अब कमजोर होते नजर आ रहे हैं.
- अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील हो चुकी है
- रूस और यूक्रेन के बीच अगले सप्ताह समझौते की संभावना जताई जा रही है
- ईरान से जुड़ा तनाव भी फिलहाल कम हुआ है
इन सभी भू-राजनीतिक कारणों से सोने की कीमत में 10 से 12 प्रतिशत की गिरावट संभव मानी जा रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की कीमत 88,000 से 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकती है.
निवेशकों के लिए सलाह
विशेषज्ञ निवेशकों को सलाह दे रहे हैं कि वे बाजार की मौजूदा परिस्थितियों पर करीबी नजर रखें और जल्दबाज़ी में कोई निवेश या बिक्री का फैसला न लें. फिलहाल उनको सतर्क रहने की आवश्यकता है.












