महुदा: विधायक शत्रुघ्न महतो ने बागड़ा निवासी हरिप्रसाद महतो को बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, पेंशन योजना और मंईयां सम्मान योजना के लिए अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है.
इस अवसर पर विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि उन्हें न सिर्फ उम्मीद बल्कि पूरा विश्वास है कि हरिप्रसाद महतो अपने क्षेत्र के आम जनता की समस्याओं का समाधान प्रभावी और सरल तरीके से करेंगे और उनकी आवश्यकताओं का पूरा ख्याल रखेंगे.
हरिप्रसाद महतो ने अपनी नियुक्ति पर आभार जताते हुए कहा, “मैं विधायक शत्रुघ्न महतो और सांसद ढुल्लू महतो को दिल से धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और इन महत्वपूर्ण योजनाओं की जिम्मेदारी सौंपी. मैं बाघमारा प्रखंड के हर उस व्यक्ति की मदद करने का प्रयास करूंगा, जिसे अब तक आवास, पेंशन या मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिला है.” उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वे संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दिलाने में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे.













