KhabarMantra: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) को एक नई ऊंचाई तक ले जाने का संकल्प लेकर टीम एसके बेहरा मैदान में है। हमारा उद्देश्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि झारखंड के क्रिकेट भविष्य को नया आकार देना है – बिना राजनीति, सिर्फ क्रिकेट।
टीम का स्पष्ट मानना है कि राज्य की प्रतिभा को निखारने और मजबूत करने की ज़िम्मेदारी हमारी है। हम लाएंगे पारदर्शिता, जवाबदेही, और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर – ताकि हर खिलाड़ी को मिले उसके सपनों को पंख देने का अवसर।
हमारी योजनाएं, आपके लिए:
पांच जोनल क्रिकेट अकादमी की स्थापना
राज्य के हर कोने से प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए, हम रांची, जमशेदपुर, धनबाद, पलामू/हजारीबाग और दुमका/देवघर में आधुनिक जोनल क्रिकेट अकादमी बनाएंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विशेष क्रिकेट अकादमी
ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा एक समर्पित मंच, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण मिलेगा प्रोफेशनल कोचों से।
खिलाड़ी और प्रतियोगिता – हमारी प्राथमिकता
पिछले वर्षों में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं हो पाया। हमारी पहली प्राथमिकता होगी – प्रदर्शन में सुधार और खिलाड़ियों के लिए अधिक प्रतिस्पर्धी वातावरण तैयार करना।
सदस्यों की गरिमा, हमारी जिम्मेदारी
JSCA के सदस्यों को अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान उनका उचित स्थान नहीं मिल पाता – इसे बदलना हमारा वादा है।
स्टेडियम में बनेगा एक भव्य “JSCA सदस्य लाउंज”, जिसमें सभी जरूरी सुविधाएं होंगी।
संपर्क और सुझाव की खुली प्रणाली
हम संवाद में विश्वास करते हैं।
- ऑनलाइन फीडबैक पोर्टल: www.jscamembers.com
- स्टेडियम में शिकायत एवं सुझाव बॉक्स
सदस्य की विरासत, परिवार के साथ
किसी सदस्य के निधन की स्थिति में, उनके आश्रित को सदस्यता स्थानांतरित करने का प्रयास किया जाएगा – यह है टीम एसके बेहरा का मानवीय दृष्टिकोण।












