रांची:आज कडरू स्थित हज हाउस में हज-2025 की तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की। बैठक में हज पर जाने वाले करीब 1300 यात्रियों की सुविधाओं, सुरक्षा और अन्य इंतज़ामों पर चर्चा की गई।
डॉ. अंसारी ने साफ कहा कि हज यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी इंतज़ाम पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रियों को रहने, खाने, आने-जाने और स्वास्थ्य सेवा की सुविधा समय पर और अच्छे स्तर की दी जाए।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मेडिकल टीम पूरी तरह तैयार है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि हज यात्रियों के लिए जल्द ही ट्रेनिंग, दस्तावेज़ों की जांच, टीकाकरण और अन्य ज़रूरी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
डॉ. अंसारी ने कहा, “झारखंड सरकार हज यात्रियों की मदद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सभी विभाग मिलकर काम कर रहे हैं ताकि हज-2025 सफल और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न हो।”
राज्य हज कमेटी और सभी संबंधित विभाग पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ तैयारी में जुटे हैं ताकि यात्रियों को बेहतर सेवा मिल सके।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









