गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

BJP की ‘खामोशी’ पर गरजे सुखदेव भगत – आदिवासियों को बनवासी क्यों कहा जा रहा है?

झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जानबूझकर आदिवासियों की धार्मिक पहचान को नजरअंदाज कर रही है।

मई 24, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
Sukhdev Bhagat roared at BJP's 'silence' - Why are the tribals being called forest dwellers?

Sukhdev Bhagat roared at BJP's 'silence' - Why are the tribals being called forest dwellers?

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~6 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Jharkhand News:  झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जानबूझकर आदिवासियों की धार्मिक पहचान को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बाघों और पशुओं की गिनती कर सकती है लेकिन 15 करोड़ से अधिक प्रकृति पूजक आदिवासियों को उनका धार्मिक अस्तित्व देने से कतरा रही है।

Table of Contents

Toggle
  • सरना धर्म कोड को लेकर भाजपा पर बोला हमला
  • झारखंड विधानसभा से पास बिल पर केंद्र चुप
  • कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा
  • कांग्रेस ने सरना कोड को बताया चुनावी वादा
  • प्रेस वार्ता में मौजूद रहे प्रमुख नेता

Read more: JPSC मुख्य परीक्षा परिणाम पर भाजपा का हमला, पारदर्शिता पर उठाए सवाल

📌 यह भी पढ़ें:
  • रांची की पहली दुर्गा पूजा कहां हुई थी? जानें 187 साल पुराना इतिहास  
  • राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता में झारखंड का कमाल, पूरव जैन ने जीता रजत पदक
  • हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे नेता और अधिकारी

सरना धर्म कोड को लेकर भाजपा पर बोला हमला

सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि केंद्र सरकार आदिवासियों के मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है। 2011 की जनगणना में 50 लाख से अधिक लोगों ने “सरना” को अपने धर्म के रूप में अंकित किया था, लेकिन आगामी जनगणना फॉर्म से ‘अन्य धर्म’ का कॉलम ही हटा दिया गया है। यह एक सुनियोजित षड्यंत्र है जिससे आदिवासी धर्म को समाप्त किया जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आदिवासियों को ‘आदिवासी’ नहीं बल्कि ‘वनवासी’ कहकर उनकी पहचान को ही नकार रही है।

झारखंड विधानसभा से पास बिल पर केंद्र चुप

कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप ने कहा कि झारखंड विधानसभा ने विशेष सत्र बुलाकर सरना धर्म कोड बिल पारित कर केंद्र को भेजा है, लेकिन केंद्र सरकार अब तक उस पर कोई निर्णय नहीं ले सकी है। उन्होंने कहा कि अगर देश में जातिगत जनगणना हो सकती है, तो उससे पहले आदिवासियों को अलग धर्म कोड क्यों नहीं मिल सकता?

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा

पूर्व विधायक जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरना धर्म कोड की लड़ाई कोई नई नहीं है, वर्षों से यह संघर्ष चल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कोड को लागू करने के लिए किसी संविधान संशोधन या फंड की जरूरत नहीं, सिर्फ कैबिनेट के एक निर्णय की आवश्यकता है। इसके बावजूद केंद्र सरकार आदिवासियों की धार्मिक भावनाओं को महत्व नहीं दे रही है।

Read more: राहुल गांधी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट क्यों हुआ जारी? जानिए चाईबासा कोर्ट के फैसले की पूरी वजह

कांग्रेस ने सरना कोड को बताया चुनावी वादा

सांसद सुखदेव भगत ने याद दिलाया कि कांग्रेस ने 2014 के घोषणापत्र में सरना धर्म कोड को मान्यता देने का वादा किया था और पार्टी आज भी उस वादे पर कायम है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार सरना धर्म कोड को लागू नहीं करती है, तो कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगी और भाजपा नेताओं को जनता के सामने बेनकाब करेगी।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

प्रेस वार्ता में मौजूद रहे प्रमुख नेता

प्रेस वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति, कमल ठाकुर, कार्यालय प्रभारी अभिलाष साहू, जिला अध्यक्ष राकेश किरण महतो और राजन वर्मा समेत कई नेता मौजूद रहे।

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

Where was Ranchi's first Durga Puja held? Discover its 187-year-old history.
झारखंड Jharkhand News

रांची की पहली दुर्गा पूजा कहां हुई थी? जानें 187 साल पुराना इतिहास  

अक्टूबर 15, 2026
राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता में झारखंड का कमाल, पूरव जैन ने जीता रजत पदक
झारखंड Jharkhand News

राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता में झारखंड का कमाल, पूरव जैन ने जीता रजत पदक

अक्टूबर 14, 2026
हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे नेता और अधिकारी
झारखंड Jharkhand News

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे नेता और अधिकारी

अक्टूबर 14, 2026
Next Post
PLFI supremo Dinesh Gop

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप का देवघर एम्स में होगा इलाज

RJD protests against illegal coal trade in Jharkhand, makes serious allegations against the government

झारखंड में अवैध कोयला कारोबार को लेकर आरजेडी का धरना, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Where was Ranchi's first Durga Puja held? Discover its 187-year-old history.

रांची की पहली दुर्गा पूजा कहां हुई थी? जानें 187 साल पुराना इतिहास  

अक्टूबर 15, 2026

नवरात्रि के पांचवें दिन करें मां स्कंदमाता की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, भोग, मंत्र, आरती और व्रत कथा

झारखंड में सुबह कुहासा, दिन में धूप; पलामू समेत 4 जिलों में बारिश के आसार

सौभाग्य योग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मिथुन को लोन में सफलता तो मकर को मिलेगी सरकारी राहत

राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता में झारखंड का कमाल, पूरव जैन ने जीता रजत पदक

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे नेता और अधिकारी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts