KhabarMantra: देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित JEE Advanced 2025 परीक्षा की आंसर की अब उपलब्ध है. IIT कानपुर ने इसे jeeadv.ac.in https://jeeadv.ac.in पर जारी किया है. अब अभ्यर्थी अपनी रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी का मिलान कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियां
रेजिस्ट्रेशन शुरू : 23 अप्रैल 2025
अंतिम आवेदन तिथि: 2 मई 2025
परीक्षा आयोजित: 18 मई 2025
आंसर की जारी: 25 मई 2025
Read more: मन की बात में पीएम मोदी: ऑपरेशन सिंदूर से बढ़ा देश का आत्मविश्वास
JEE Advanced 2025 Answer Key डाउनलोड करने के स्टेप्स
- आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in https://jeeadv.ac.in खोलें.
- “Updates” सेक्शन में जाएं और “JEE Advanced 2025 Answer Key and Question Paper” लिंक पर क्लिक करें.
- अपने परीक्षा सेट के अनुसार उत्तर कुंजी डाउनलोड करें.
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रखें।.
आपत्ति दर्ज करने का तरीका
यदि किसी उत्तर पर डाउट है, तो IIT कानपुर ने आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया ऑनलाइन उपलब्ध कराई है. परीक्षार्थी को निर्धारित समय सीमा के अंदर ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज करनी होगी.
महत्वपूर्ण सुचना: अंतिम रिजल्ट जारी होने से पहले आंसर की में आई आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी.
Read more: NDA की बड़ी बैठक हुई संपन्न:19 मुख्यमंत्री हुए शामिल, ऑपरेशन सिंदूर की हुई सराहना
ध्यान देने योग्य बातें
– आपत्ति दर्ज करने की समय सीमा वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, इसे ध्यान से पढ़ें.
– अंतिम परिणाम आने से पहले आंसर की को अच्छी तरह जांच लें ताकि कोई गलती न रहे.
-रिस्पॉन्स शीट और आंसर की का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगाया जा सकता है.












