शनिवार, जुलाई 18, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

प्यार, विवाद और बगावत: तेज प्रताप की वो 5 कहानियाँ जो लालू परिवार पर पड़ी भारी

बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। इस बार केंद्र में हैं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव।

मई 26, 2025
in Breaking News, बिहार Bihar News
A A
Love, controversy and rebellion: 5 stories of Tej Pratap that proved to be too much for Lalu family

Love, controversy and rebellion: 5 stories of Tej Pratap that proved to be too much for Lalu family

Share on FacebookShare on Twitter

BiharNews: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। इस बार केंद्र में हैं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव। सोशल मीडिया पर प्यार का इजहार करने वाले एक पोस्ट के बाद से न सिर्फ सियासी गलियारों में भूचाल आ गया, बल्कि खुद पिता लालू यादव ने बड़ा कदम उठाते हुए तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया। तेजप्रताप का कहना है कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था, लेकिन इस सफाई से विवाद थमा नहीं, बल्कि और गहराता गया।

Table of Contents

Toggle
  • 1. आरएसएस के खिलाफ DSS का गठन
  • 2. ऐश्वर्या राय से शादी और तलाक का विवाद
  • 3. जगदानंद सिंह से टकराव
  • 4. होली पर सिपाही को ठुमका लगाने का आदेश
  • 5. विधानसभा में धमकी और व्यक्तिगत बात का मुद्दा

यह पहला मौका नहीं है जब तेजप्रताप यादव विवादों में घिरे हों। पहले भी कई ऐसे मौके आए हैं जब उन्होंने पार्टी और परिवार को असहज स्थिति में डाल दिया। आइए जानते हैं तेजप्रताप से जुड़े 5 सबसे चर्चित विवाद, जिनकी आज भी चर्चा होती है।

Read more: झारखंड में पहली बार 23 नए विषयों में होगी शिक्षकों की बहाली

1. आरएसएस के खिलाफ DSS का गठन

साल 2017 में तेजप्रताप यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के विरोध में धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ (DSS) नाम का संगठन बना डाला। 2022 में उन्होंने इसका पुनर्गठन किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर विमलेश यादव को नियुक्त किया। तेजप्रताप ने दावा किया कि यह संगठन RSS और योगी आदित्यनाथ की हिंदू युवा वाहिनी के जवाब में बनाया गया है। DSS के ज़रिए उन्होंने खुद को एक वैकल्पिक विचारधारा का झंडाबरदार बताने की कोशिश की थी।

2. ऐश्वर्या राय से शादी और तलाक का विवाद

तेजप्रताप यादव और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय की शादी 2018 में बड़े धूमधाम से हुई थी। लेकिन कुछ ही महीनों में रिश्ते में दरार आ गई और मामला तलाक तक पहुंच गया। यह विवाद अब भी कोर्ट में लंबित है। ताजा पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों के बीच सवाल उठ रहे हैं कि जब तेजप्रताप 12 साल से एक अन्य रिश्ते में थे, तो ऐश्वर्या राय से शादी क्यों की गई?

3. जगदानंद सिंह से टकराव

2021 में तेजप्रताप यादव ने सार्वजनिक रूप से राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इस विवाद की जड़ थी छात्र राजद में नियुक्ति का मामला। तेजप्रताप समर्थक आकाश यादव को हटाकर गगन यादव को पद दिए जाने पर वह भड़क उठे। विवाद इतना बढ़ा कि लालू यादव को खुद हस्तक्षेप करना पड़ा।

4. होली पर सिपाही को ठुमका लगाने का आदेश

2025 की होली के मौके पर तेजप्रताप यादव फिर विवादों में आ गए जब उन्होंने एक पुलिसकर्मी से मजाक में “ठुमका लगाने” को कहा। तेजप्रताप बोले – “ओ सिपाही, ठुमका लगाओ नहीं तो सस्पेंड कर दिए जाओगे। बुरा न मानो, होली है।” यह वीडियो वायरल हुआ और उनके बयान की कड़ी आलोचना हुई।

5. विधानसभा में धमकी और व्यक्तिगत बात का मुद्दा

2022 में विधानसभा की कार्यवाही के दौरान तेजप्रताप यादव और उनके भाई तेजस्वी यादव के बीच बहस हुई। इस दौरान तेजप्रताप ने विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा से “दो मिनट अकेले में मिलने” की बात कही, जिसे उन्होंने ‘पर्सनल बात’ बताया। इस घटनाक्रम ने तेजप्रताप के आक्रामक तेवर और अंदरूनी कलह को उजागर कर दिया।

2025 चुनावी साल है और ऐसे समय में तेजप्रताप यादव से जुड़ा हर विवाद पार्टी के लिए भारी पड़ सकता है। अब जब खुद लालू यादव ने उन्हें परिवार और पार्टी से बाहर कर दिया है, तो सवाल उठता है – क्या तेजप्रताप अब अपनी नई राजनीतिक राह बनाएंगे, या यह सब सिर्फ एक ड्रामा था?

Read more: गिरिडीह: वॉटर फॉल में डूबने से धनबाद के युवक की मौत

 

 

Related Posts

Jharkhand Government to provide ₹1.5 lakh to SC/ST students who clear UPSC PT; find out who is eligible to apply.
Breaking News

UPSC PT पास करने वाले SC-ST छात्रों को झारखंड सरकार देगी ₹1.5 लाख, जानें कौन कर सकता है आवेदन

जुलाई 17, 2026
70 MBBS seats added at RIMS; setback for SNMMCH.
Breaking News

RIMS में 70 MBBS सीटें बढ़ीं, SNMMCH को झटका

जुलाई 17, 2026
Breaking News: मिसिर बेसरा का खास 25 लाख ईनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार
Breaking News

Breaking News: मिसिर बेसरा का खास 25 लाख ईनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार

जुलाई 17, 2026
Next Post
रांची के जगन्नाथ मंदिर से निकली रथ यात्रा की झलक

27 जून को रांची में निकलेगी भव्य रथ यात्रा, तारीख, इतिहास और महत्व जानें एक क्लिक में

Corona found in Jharkhand

झारखंड में Corona के नए वैरिएंट की दस्तक: घबराएं नहीं, सतर्क रहें

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Weather Today

Jharkhand weather 18 july: क्या आज आपके जिले में होगी बारिश? IMD की ताजा रिपोर्ट में बड़ा अपडेट

जुलाई 18, 2026

Rashifal 18 July 2026: शनिवार को चंद्रमा-केतु ग्रहण दोष से इन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत

मंत्री इरफान अंसारी का भाजपा पर हमला, बोले-जांच पूरी होने से पहले डॉक्टरों को दोषी ठहराना गलत

पाकुड़ में घरेलू विवाद में हंसुआ से वार कर पत्नी की हत्या, बचाने आए पिता पर भी किया हमला

Bharat Tex 2026: भारत टेक्स में झारखंड की धूम, तसर सिल्क और GI उत्पादों को मिला वैश्विक मंच

महिला उद्यमियों के लिए प्रेरणा बनी Glitz & Glam Exhibition, दीपिका पांडेय सिंह ने किया उद्घाटन

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra