झारखंड में मौसम ने अपना रुख बदल लिया है. लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है और अब कई स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश हो रही है. बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं और आसमान में मेघ गर्जन भी सुनाई दे रहा है. इन बदलावों के चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.
रांची का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड
आज राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. वहीं, बोकारो, धनबाद और लोहरदगा में तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहा. लातेहार का अधिकतम तापमान तो 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. मई के महीने में ऐसा मौसम झारखंड में वर्षों बाद देखने को मिल रहा है.
Read more- झारखंड में Corona के नए वैरिएंट की दस्तक: घबराएं नहीं, सतर्क रहें
31 मई तक झारखंड में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया है कि 31 मई तक राज्य भर में तेज हवाएं, बारिश और गर्जन की संभावना बनी रहेगी. कोल्हान क्षेत्र में हवा की रफ्तार सामान्य से अधिक हो सकती है. इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि कई इलाकों में येलो अलर्ट भी लागू किया गया है.
मौसम का यह परिवर्तन किसानों और आम लोगों के लिए सुकून भरा है, लेकिन तेज हवाओं और वज्रपात को देखते हुए सतर्कता बरतना जरूरी है.












