KhabarMantra: IPL-2025 के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. इस मैच में, जो जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया, पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 184 रन बनाए, जिसे पंजाब ने 18.3 ओवर में हासिल कर लिया.
मुंबई इंडियंस के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन
सूर्यकुमार मुंबई की ओर से एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाकर मुंबई इंडियंस के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया.उन्होंने इस सीजन 14 मैचों में 640 रन बनाये जिससे उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 618 रन जो उन्होंने 2010 में बनाये थे उससे तोड़ दिया है. यहाँ तक की इस रिकॉर्ड तोड़ने की सूचि में तीसरा रिकॉर्ड भी उन्ही का है , जो उन्होंने 2023 605 रन बनाये थे.
Read more: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर
IPL में किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 25+ रन
इस सीजन सीजन में कई मैचों में लगातार 25+ रन बनके उन्होंने शुभमन गिल और केन विलियमसन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है. यही नहीं अगर हम t20 में भी लगातार 25 से ज्यादा रन बनाने की बात करे तो उसमे भी इनका ही रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. सूर्य ने साउथ अफ्रीका तेम्बा बवुमा का 13 बार लगातार 25 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है उसको पीछे छोड़ दिया है. जिससे वे इस मामले में भी शीर्ष स्थान पर पहुँच गए.

मुंबई इंडियंस के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के
एक सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने का मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड अब उनके नाम हो गया है. सूर्य ने इस सीजन 32 छक्के लगाये है , इससे पहले यह रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या (31 छक्के, 2008) के नाम था। इसके बाद ईशान किशन (30 छक्के, 2020), किरोन पोलार्ड (29 छक्के, 2013) और हार्दिक पंड्या (29 छक्के, 2019) इस सूची में शामिल
Read more: RCB को बड़ा झटका , टीम डेविड समेत कई खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल
सूर्यकुमार यादव का यह प्रदर्शन न सिर्फ उनके लिए बल्कि उनकी टीम के लिए भी महत्वपूर्ण साबित हुआ. अब देखना होगा कि वे आने वाले मैचों में अपनी इस लय को बनाए रख पाते हैं या नहीं.













