Tuesday, May 19, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

शारदा सिन्हा: लोकसंगीत की रानी, पद्म विभूषण से सम्मानित

May 28, 2025
in देश
A A
sharda-sinha-padma-vibhushan-
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार की माटी से उपजी सुरों की देवी शारदा सिन्हा अब हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन उनकी मधुर आवाज़, उनके गीत, उनकी संस्कृति को संजोने की तपस्या सदैव जीवित रहेगी. मंगलवार को जब राष्ट्र ने उनकी याद में सिर झुकाया, तब भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित कर एक युग की साधना को नमन किया.

शारदा सिन्हा ने लोकगीतों को दी नई पहचान

शारदा सिन्हा, जो छठ महापर्व की आत्मा मानी जाती थीं, उनके गीत “केलवा के पात पर उगेलन सूरज मल झार” या “पिंजड़ा के पंछी” जैसी लोकधुनें आज भी बिहार-झारखंड के हर घर में बजती हैं. उन्होंने लोकगीतों को एक नई पहचान दी और मिथिला, भोजपुरी, मगही जैसी भाषाओं को पूरे देश में पहुंचाया.

Read more- तेजस्वी ने बेटे का नाम रखा इराज, जानिए इसका रहस्यमयी मतलब और खास वजह

शारदा सिन्हा का बचपन

स्वर कोकिला का जन्म बिहार के दरभंगा जिले में हुआ था. बचपन से ही संगीत के प्रति गहरी लगाव रखने वाली शारदा सिन्हा ने पटना विश्वविद्यालय से संगीत की पढ़ाई की और फिर अपनी लोकगायन शैली से श्रोताओं का दिल जीत लिया. वह सिर्फ एक गायिका नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक आंदोलन थीं.

पद्म विभूषण से हुई सम्मानित

पद्म श्री (1991) और पद्म भूषण (2018) जैसे सम्मानों के बाद, भारत सरकार ने उन्हें 2025 में पद्म विभूषण (मरणोपरांत) से नवाज़ा, जो उनकी कला और समाज के प्रति योगदान को सर्वोच्च श्रेणी की स्वीकृति है.

राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी पुत्री के हाथों यह सम्मान सौंपा, तब पूरा देश भावुक हो गया. यह क्षण सिर्फ एक कलाकार को सम्मान देने का नहीं था, बल्कि भारतीय लोकसंस्कृति को उसके सबसे सशक्त प्रतिनिधि के रूप में स्वीकारने का था.

Read more- खूंटी के गंगा उरांव ने 56 की उम्र में मैट्रिक पास कर बदली किस्मत

शारदा के परिवार ने क्या कहा..

उनके के परिवार ने इस अवसर पर कहा कि यह सम्मान उनके जीवन की साधना का सच्चा मूल्यांकन है. वह हमेशा यही कहती थीं कि लोकगीतों में आत्मा होती है और यह आत्मा अमर है.

शारदा सिन्हा की विरासत आज भी हर पर्व, हर शादी, हर विदाई गीत में जीवंत है. वह गईं नहीं हैं, बस सुर बनकर हवाओं में घुल गई हैं.

शारदा सिन्हा की कहानी बताती है — सुरों से बड़ी कोई साधना नहीं, और संस्कृति से बड़ी कोई सेवा नहीं.

 

Related Posts

CJP Protest thumbnail featuring Cockroach Janta Party logo, Gen Z protesters, Supreme Court visual, and viral cockroach protest posters in dramatic news style.
Breaking News

आखिर क्या है Cockroach Janta Party (CJP )? CJI के ‘cockroach’ वाले बयान ने क्यों भड़काई Gen Z

May 19, 2026
Breaking News: Yogi Adityanath said – Namaz on the road will not be tolerated, action will be taken.
Breaking News

Breaking News: Yogi Adityanath बोले- सड़क पर नमाज़ बर्दाश्त नहीं, होगी कार्रवाई

May 18, 2026
Share Market Today: रुपया हुआ कमजोर, पहली बार 96 के पार पहुंचा डॉलर- क्रूड ऑयल $111 के पार
व्यापार

Share Market Today: रुपया हुआ कमजोर, पहली बार 96 के पार पहुंचा डॉलर- क्रूड ऑयल $111 के पार

May 18, 2026
Next Post
Mahavir Nayak received Padma Shri award

झारखंड की आत्मा को सुर देने वाला कलाकार – महावीर नायक को मिला पद्मश्री सम्मान

ranchi police

आधी रात गश्त पर निकली रांची पुलिस , सुरक्षा का लिया जायजा

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Dhanbad police take major action, chargesheets filed in court in 687 old cases

Dhanbad पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 687 पुराने मामलों में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल

May 19, 2026

Breaking News: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: ‘खतरनाक आवारा कुत्तों को दिया जाए मौत का इंजेक्शन, लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि’

Dhanbad में रंगदारी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, हथियार और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Dhanbad Crime: धनबाद के चीरागोड़ा मैदान में मिला मोबाइल दुकानदार का शव, हत्या की आशंका

Share Market Update: IT शेयरों में बंपर खरीदारी से झूमा बाजार, पर FII के आंकड़े ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कनें

Breaking News: देश में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम, जानें शहर का नया रेट

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra