जामताड़ा: गुरुवार दोपहर जामताड़ा जिले में धनबाद से दुमका जा रही एक चांदनी बस में अचानक धुआं निकलने से अफरातफरी मच गई। यह घटना पालबागान के पास हुई। लेकिन ड्राइवर रंजीत मल्लिक की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। ड्राइवर ने बताया कि बस की रफ्तार अचानक कम हो गई और पीछे से तेज धुआं निकलने लगा। साथ ही7 एक्सेलेरेटर ने काम करना बंद कर दिया। उन्होंने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बस को रोका और यात्रियों को बाहर निकाल लिया।
Read More: कोर्ट में फिर आमने-सामने आए तेजप्रताप और ऐश्वर्या, जानिए अब क्या होगा!
शॉर्ट सर्किट या इंजन खराबी की आशंका
बस स्टाफ ने फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही बाल्टी से पानी डालकर धुएं को काबू में कर लिया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या इंजन की खराबी को घटना का कारण माना जा रहा है।
यात्रियों को भेजा गया दूसरी बस से
घटना के कारण कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई। यात्रियों को दूसरी बसों से उनके गंतव्य तक भेज दिया गया। पुलिस ने अफवाहों से बचने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।
Read More: रांची में कोविड के बढ़ते खतरे पर अलर्ट: जिला प्रशासन ने जारी की नई गाइडलाइंस












