धनबाद: चिरकुंडा नीचे बाजार स्थित अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर में रि-एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। जिला परिषद सदस्य मो गुलाम कुरैशी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर इस मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पत्र के अनुसार, दसवीं कक्षा की छात्रा गुड़िया (काल्पनिक नाम) के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उसके पिता ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। लेकिन इस स्कूल में रि एडमिशन के नाम पर लिए जा रहे पैसे को एनुअल फ़ी बता कर रसीद काटी जा रही है। एक दूसरी छात्रा से एनुअल फ़ी के नाम पर 8 हजार रुपए वसूले गए। गुलाम ने यह भी कहा कि जिस छात्र के परिजन इसे लेकर शिकायत करते हैं। उनके बच्चे के साथ स्कूल में कई तरह से मानसिक प्रताड़ना दी जाती है। जिस कारण ज्यादातर परिजन शिकायत ही नहीं कर पाते हैं। बच्चे को पढ़ाने के लिए कर्ज के बोझ से दबे जाते हैं। शिक्षा विभाग इस मामले में कोई कार्रवाई न कर राज्य सरकार की बदनामी कर रहा है।
Read More: कोर्ट में फिर आमने-सामने आए तेजप्रताप और ऐश्वर्या, जानिए अब क्या होगा!













