Jharkhand news: झारखंड पुलिस ने रांची-जमशेदपुर रोड स्थित एक लाइन होटल पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त की है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल मालिक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई DIG सह SSP को मिली गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम में बनाकर की गई. इस टीम में डीएसपी अमर कुमार पांडेय, पुअनि रंजीत कुमार, सअनि ललन सिंह, मस्तगिर हेम्बरोम, रिजर्व गार्ड धनंजय पांडेय और राहुल प्रताप सिंह शामिल रहें.
Read more- ट्रैक पर हंगामा! जून में रद्द और डायवर्ट हुई कई ट्रेनें
44.980 लीटर शराब जब्त
जानकारी के अनुसार, छापेमारी DSP मुख्यालय प्रथम अमर कुमार पांडेय के नेतृत्व में की गई. टीम ने लदनापीड़ी स्थित ‘अपना पंजाबी ढाबा’ में रात करीब 11:30 बजे कार्रवाई की. जांच के दौरान पुलिस ने:
- 83 बोतल गौड़ फादर बीयर
- 14 बोतल अंग्रेजी शराब (ब्रांड्स: मैकडोनल्ड्स, सिग्नेचर आदि)
जब्त की, जो कि कैश काउंटर के नीचे सफेद बोरे में छिपाकर रखी गई थी.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
पुलिस ने होटल मालिक सुखप्रीत सिंह, पिता रणवीर सिंह, निवासी अमेठिया नगर, नामकुम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
Read more- रांची की बेटी तहरीन फातिमा बनीं मैट्रिक की डिस्ट्रिक टॉपर, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि होटल में इतनी भारी मात्रा में शराब किस माध्यम से पहुंचाई गई और इसका सप्लाई नेटवर्क क्या है. मामले की जांच जारी है और अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.
इस छापेमारी ने झारखंड में अवैध शराब कारोबार की एक बड़ी कड़ी को उजागर किया है. प्रशासन इस बात को लेकर चौकन्ना है कि आखिर कैसे हाईवे पर चल रहे लाइन होटल में शराब की तस्करी हो रही थी. मालूम हो कि, राज्य में लाइन होटल में शराब बेचने पर प्रतिबंध है.












