KhabarMantra:आज, 30 मई को मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा. यह रोमांचक भिड़ंत मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगी, और इसका शुरुआत समय 7:30 PM IST निर्धारित है.
यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है. जीतने वाली टीम क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर आईपीएल 2025 में समाप्त हो जाएगा.
टीमों की वर्तमान स्थिति
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई ने लीग स्टेज में संघर्ष के बावजूद अंतिम मुकाबलों में शानदार वापसी की. उनकी टीम आईपीएल में अनुभव से भरपूर है और इस नॉकआउट मैच में इसे भुनाने की कोशिश करेगी.
Read more: RCB के मैच न जीतने पर, पत्नी ने पति को Divorce देने का किया दावा, फोटो हुआ वायरल
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल की अगुवाई में गुजरात ने शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन लीग स्टेज के अंतिम मुकाबलों में उन्हें कुछ झटके लगे. उनकी टीम अब वापसी कर अगले दौर में जगह बनाने की कोशिश करेगी.
संभावित प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल, कुसल मेंडिस, राहुल तेवतिया, राशिद खान, शाहरुख खान, मोहम्मद सिराज, आर साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा.
पिच रिपोर्ट और मौसम
मुल्लांपुर की पिच गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए मददगार हो सकती है.शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलेगी, जबकि स्पिनर्स को भी टर्न मिलने की संभावना है। मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जिससे खेल में कोई रुकावट नहीं आएगी.
लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट
टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
ऑनलाइन: जियोसिनेमा (फ्री लाइव स्ट्रीमिंग)
क्या मुंबई इंडियंस अपनी विजयी लय बरकरार रख पाएगी, या गुजरात टाइटंस नई रणनीति के साथ मुकाबले में उतरेगी? आज रात का मैच रोमांच से भरपूर होगा.












