सिंदरी (धनबाद): सिंदरी थाना क्षेत्र के डोमगढ़ हटिया और गौशाला ओपी क्षेत्र के चासनाला पुल के समीप शुक्रवार को एक दर्जन से अधिक युवतियों द्वारा सड़क पर वाहनों को रोककर अवैध रूप से पैसे वसूलने का मामला सामने आया है। ये युवतियां स्वयं को सामाजिक संगठन से जुड़ा हुआ बताकर ह्यूमन रिप्रेजेंटेशन नामक कागज दिखा रही थीं और वाहन चालकों से 50 रुपये या उससे अधिक की जबरन मांग कर रही थीं।
Read more: झारखंड शराब नीति 2025: अब ई-लॉटरी से मिलेगा लाइसेंस, मॉल और मॉडल शॉप को भी मंजूरी
गवाहों के अनुसार, पैसे नहीं देने पर युवतियां बदतमीजी पर उतर आती थीं और वाहन चालकों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रही थीं। यह पूरा घटनाक्रम लगभग एक घंटे तक चला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सिंदरी थाना और गौशाला ओपी को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवतियों का झुंड ऑटो पकड़कर फरार हो चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सभी युवतियां बेहतर पोशाक में थीं जिससे उनकी पहचान आम लोगों से अलग दिख रही थी।
सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार ने आम जनता से अपील की है कि इस प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
Read more: मंईयां सम्मान योजना में नया अपडेट, कट जाएंगे 7 हजार महिलाओं के नाम

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








