एक चौंकाने वाले साइबर हमले में करीब 18 करोड़ सोशल मीडिया यूजर्स के पासवर्ड, ईमेल और लॉगिन डिटेल्स लीक हो गए हैं. इसमें Apple, Google, Facebook, Microsoft, Instagram और Snapchat जैसे टॉप प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं.
कैसे हुआ यह डेटा लीक?
साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर Jeremiah Fowler ने एक अनसिक्योर डेटाबेस खोजा, जिसमें संवेदनशील जानकारी बिना किसी एन्क्रिप्शन के पड़ी थी.
इस डेटा को Infostealer Malware के ज़रिए चुराया गया, जिसे डिवाइस में इंस्टॉल होते ही लॉगिन डिटेल्स निकालने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
Read more- NEET PG परीक्षा को लेकर SC का फैसला, जानिए कब जारी होगी सिटी स्लिप?
क्यों है यह लीक खतरनाक?
- बैंक अकाउंट्स और सरकारी पोर्टल्स पर अनऑथराइज्ड एक्सेस का खतरा
- पहचान की चोरी और फिशिंग अटैक्स में भारी बढ़ोतरी
- कॉर्पोरेट डेटा लीक और रैनसमवेयर अटैक्स की आशंका
कैसे बचें इस साइबर हमले से?
- हर अकाउंट के लिए यूनिक और स्ट्रॉन्ग पासवर्ड बनाएं
- 2FA (Two-Factor Authentication) को ऑन करें
- Google Password Checkup Tool का उपयोग करें
- पासवर्ड को नियमित रूप से बदलते रहें
- संदिग्ध ईमेल, लिंक और फाइल्स को न खोलें
विशेषज्ञों की राय:
साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि पासवर्ड रीयूज़ करना सबसे बड़ा खतरा है. अगर एक प्लेटफॉर्म से पासवर्ड लीक होता है, तो हैकर्स उसे बाकी सभी अकाउंट्स में ट्राई करते हैं.













