Jharkhand News: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने शुक्रवार, 31 मई 2025 को 12वीं कक्षा के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का Result जारी कर दिया है. रिजल्ट की घोषणा झारखंड के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन ने रांची स्थित JAC सभागार से की. इस वर्ष साइंस स्ट्रीम में कुल 79.26% छात्र सफल हुए हैं, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में 91.2% छात्रों ने परीक्षा पास की है. बता दें, झारखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं, जिनमें लाखों छात्र शामिल हुए थे.
Result चेक करने के लिए यह रहें वेबसाइट
- jacresults.com
- jharkhand.gov.in
Read more- JAC 12th Result 2025: थोड़ी देर में जारी होगा रिजल्ट, जानिए कैसे और कहां देखें
Result ऐसे करें चेक?
- ऑफिशियल वेबसाइट: सबसे पहले रिजल्ट चेक करने के लिए आप झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं.
- डिजिलॉकर: डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट से भी आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं. ध्यान रहे कि इसके लिए पहले से रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है.
- SMS के जरिए: रिजल्ट जारी होने के बाद आप एसएमएस के जरिए भी अपना स्कोर चेक कर सकते हैं (एसएमएस फॉर्मेट बोर्ड द्वारा घोषित किया जाएगा).
- थर्ड-पार्टी वेबसाइट्स: रिजल्ट com और results.gov.in जैसी थर्ड-पार्टी वेबसाइटों पर भी उपलब्ध हो सकता है.
Read more- BPSC 71st Notification 2025: 2 जून से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन, जानें महत्वपूर्ण जानकारी













