बोकारो से कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक ओर दो पैन कार्ड रखने के आरोप में वह पहले से जांच के घेरे में हैं, वहीं अब उन पर चार वोटर ID कार्ड रखने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है.
जानकारी के मुताबिक, चास SDO प्रांजल ढाढा ने श्वेता सिंह को नोटिस जारी कर 3 जून को अपना पक्ष रखने को कहा है. यह नोटिस भाजपा के पूर्व विधायक बिरंची नारायण द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर जारी हुआ है.
read more- तेज प्रताप की दिल से निकली पुकार, “मम्मी-पापा… बस आपका प्यार चाहिए”
क्या है पूरा मामला?
बिरंची नारायण ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि श्वेता सिंह के पास चार अलग-अलग मतदाता पहचान पत्र हैं. चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को इसकी जांच का निर्देश दिया, जिन्होंने बोकारो डीसी को कार्रवाई करने को कहा. अब SDO ने श्वेता सिंह और शिकायतकर्ता दोनों को नोटिस भेजा है, जिसमें 3 जून को दस्तावेजों और सबूतों के साथ उपस्थित होने को कहा गया है.
read more- 1 जून से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम: आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, तैयार हैं आप?
पहले से चल रही जांच: 2 PAN कार्ड का मामला
श्वेता सिंह पहले ही दो PAN कार्ड रखने के मामले में जांच का सामना कर रही हैं. आरोप है कि उन्होंने एक पैन कार्ड में पिता की जगह पति का नाम दर्ज कराया है, जो नियमों के खिलाफ है. इस मामले में भी चुनाव आयोग ने आयकर विभाग को जांच का निर्देश दे रखा है.












