Bihar News: बिहार की राजनीति में इन दिनों जहां एक ओर चुनावी सरगर्मी है, वहीं दूसरी ओर तेजप्रताप यादव के ‘जयचंद’ वाले बयान ने सियासी हलचल और भी तेज कर दी है. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए है. उन्होनें एक्स पर पोस्ट कर छोटे भाई तेजस्वी यादव को ‘अर्जुन’ कहकर संबोधित किया है.
तेजप्रताप ने पोस्ट में लिखा –
“मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों, तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नहीं हो सकोगे. कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो, लेकिन खुद कृष्ण को नहीं. हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा. बस मेरे भाई भरोसा रखना, मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूं. फिलहाल दूर हूं, लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा. मेरे भाई, मम्मी-पापा का ख्याल रखना. जयचंद हर जगह है – अंदर भी और बाहर भी.”
read more- कॉमर्स में रांची टॉपर बनी आदिवासी बेटी, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया सम्मानित
तेजप्रताप के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में ‘जयचंद’ शब्द को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया है. लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर तेजप्रताप ने किसे इशारों में गद्दार कहा है.
मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों ,तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नही हो सकोगे,कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो लेकिन खुद कृष्ण को नही।हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा।बस मेरे भाई भरोषा रखना मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूँ,फिलहाल दूर हूँ लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा… pic.twitter.com/Ysf2wq1rVB
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) June 1, 2025
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषणExclusive









