KhabarMantra: मंगलवार को नारायणपुर थाना प्रांगण में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनन्द विकास लागोरी ने लोगों से अपील किया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी बकरीद का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं. सौहार्दपूर्ण वातावरण मने इसके लिए शांति समिति के सदस्यों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ेगी.
सुरक्षा की किये जायेंगे इंतेज़ाम
संवेदनशील तथा अति संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. शरारती तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी. शांति भंग करनेवालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. नारायणपुर थाना क्षेत्र के सबनपुर, पतरोडीह, दिघारी,कोल्हार आदि स्थानों पर विशेष चौकसी रहेगी.
Read more: पलामू में बड़ी कार्रवाई: ट्रक से ₹40 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो गिरफ्तार
कोरोना के दिशा निर्देशों का करना होगा पालन
कोरोना के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सभी लोग मिलजुलकर पर्व मनाएं. इस वर्ष 7 जून को क्षेत्र में पारंपरिक तरीके से बकरीद मनाई जाएगी. बैठक में बीडीओ मुरली यादव,सीओ देवराज गुप्ता, थाना प्रभारी मुराद हसन,मंत्री प्रतिनिधि सलीम अंसारी,मुखिया वीरेंद्र प्रताप हेम्ब्रम, बबलु किस्कु,मुनिलाल सोरेन,पूर्व उप प्रमुख दोलगोबिंद रजक,रियाज अहमद,मुस्तफा अंसारी आदि लोग उपस्थित थे.













