Jharkhand News: राजधानी रांची स्थित झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद कक्ष में आज अपराह्न 4:00 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक होनी है. जिसको लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है.
read more- झारखंड बंद आज: सिरमटोली रैंप के विरोध में आदिवासी संगठनों का हल्ला बोल
कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
जानकारी के अनुसार, आज बैठक में राज्यहित को लेकर कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. इस बैठक में विकास योजनाओं, बजट प्रावधानों, नई नीतियों और प्रशासनिक बदलावों से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है. साथ ही, कुछ नए प्रस्तावों को भी मंजूरी दी जा सकती है.













