Jharkhand News- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर 10 जून को झारखंड आ रही है. जानकारी के अनुसार, 11 जून को वह देवघर में पूजा-अर्चना करेंगी. जिसको लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है. और राष्ट्रपति की सुरक्षा- व्यवस्था को लेकर मंदिर और जिला प्रशासन दोनों सतर्क हैं.
read more- Breaking News: CM हेमंत की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर विशेष तैयारियां
इस दौरान मंदिर परिसर में जो भी अस्थायी टेंट लगे है, उनको हटाने का काम शुरु कर दिया गया है. साथ ही, मंदिर में AC की फिटिंग, पेयजल व्यवस्था और मंदिर की सजावट को दुरुस्त करने का काम जारी हैं. वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देवघर दौरे को लेकर मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्था की जारी है. जैसे कि राष्ट्रपति के लिए विशेष चेंजिंग रुम तैयार किया जा रहा है. साथ ही, उनके आगमन को लेकर फूलों और आकर्षक रोशनी से मंदिर को सजाया जा रहा है. मंदिर परिसर में नए कारपेट भी लगाने का आदेश दिया गया है.
read more- RIMS की लापरवाही आई सामने, एक घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे मासूम
AIMS के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 11 जून को बैद्यनाथ धाम में बाबा के दर्शन के बाद देवघर AIMS के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. वहीं, उनकी सुरक्षा को लेकर कई पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे, और यातायत व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर कई कार्य किए जा रहें है.












