Jharkhand Result: झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर! Jharkhand Academic Council (JAC) आज, 5 जून 2025 को दोपहर करीब 2 बजे JAC 12th Arts Result 2025 जारी करने जा रहा है. सभी छात्र जो आर्ट्स स्ट्रीम से इंटर की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाकर रोल नंबर और रोल कोड के जरिए चेक कर सकते हैं.
JAC 12th Arts Result 2025: यहां चेक करें रिजल्ट
जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, छात्र निम्नलिखित वेबसाइट्स पर जाकर अपना मार्कशीट देख सकेंगे:
Arts Result ऐसे करें ऑनलाइन चेक:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाएं.
- होमपेज पर “JAC 12th Arts Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
- नया पेज खुलेगा, जिसमें रोल नंबर और रोल कोड भरना होगा.
- जानकारी भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें.
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी – चाहें तो इसे PDF में सेव करें या प्रिंट निकालें.
read more- झारखंड कैबिनेट में कुल 12 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
बिना इंटरनेट SMS से ऐसे पाएं Result
अगर वेबसाइट स्लो है या इंटरनेट कनेक्शन कमजोर है तो आप SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट पा सकते हैं:
- अपने मोबाइल पर मैसेज ऐप खोलें.
- नया मैसेज टाइप करें:
JHA12 <स्पेस> रोल नंबर
उदाहरण: JHA12 12345678 - इस मैसेज को भेजें: 56263
- कुछ ही सेकंड में आपके नंबर पर पूरा रिजल्ट SMS के जरिए मिल जाएगा.
read more- आज का राशिफल 5 जून 2025: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
- रिजल्ट चेक करने के बाद अपनी डिजिटल मार्कशीट का प्रिंट जरूर निकालें.
- मूल मार्कशीट आपके स्कूल या कॉलेज से बाद में मिलेगी.
- किसी भी तकनीकी परेशानी में आप JAC की हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं.












