मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को सिरमटोली फ्लाईओवर का भव्य उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि फ्लाईओवर का नामकरण कार्तिक उरांव के नाम पर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार से विधिवत स्वीकृति ली जाएगी. मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचेगी जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचे.
उद्घाटन समारोह के दौरान सीएम ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, “राजनीतिक दल होने का मतलब यह नहीं कि अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए किसी को बलि का बकरा बना दिया जाए. यह अन्याय हमारी सरकार में बर्दाश्त नहीं होगा.”
read more- Breaking News: CM हेमंत ने सिरमटोली फ्लाईओवर का किया भव्य उद्घाटन
उन्होंने आगे कहा कि “सिरमटोली फ्लाईओवर अनेक कारणों से चर्चा में रहा, लेकिन हम उन विवादों में नहीं जाना चाहते. कुछ लोग सस्ती लोकप्रियता के लिए बड़े वादे और बयानबाजी करते हैं, पर इससे सच्चाई नहीं छुप सकती.”
गीताश्री उरांव की प्रतिक्रिया
इस संदर्भ में कार्तिक उरांव की बेटी गीताश्री उरांव ने खबर मंत्र से बातचीत में कहा कि यह फैसला सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए लिया गया है. मेरे पिता कार्तिक उरांव धार्मिक स्थलों के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ के खिलाफ थे, और मैं भी उनकी इसी सोच पर चल रही हूं. हमारा ये आंदोलन जारी रहेगा. ये राजनीतिक चाल है. यही वजह है कि कल से ही इस बात को छुपाया जा रहा था. यहां तक की, उद्घाटन स्थल तक जाने के रास्ते को भी बॉल्क करके रखा गया था कि इस बात कि किसी को भनक ना हो.













