कतरास: कतरास क्षेत्र अंतर्गत सालानपुर कोलियरी में कोयला खनन करने आई आरके माइनिंगआउट सोर्सिंग कम्पनी के गुहीबांध स्थित ऑफिस के मुख्य गेट पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता अर्जुन महतो के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। लोगों कहना था कि क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर नियोजन (रोजगार) दिया जाए। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि जब तक स्थानीय युवाओं को नौकरी नहीं दी जाती, तब तक पानी निकालने का कार्य को चलने नहीं दिया जाएगा। उनका आरोप है कि कंपनी बाहरी लोगों को नौकरी दे रही है, जबकि इलाके के लोग बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। सूचना मिलने पर कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। कम्पनी प्रतिनिधियों ने विधायक से सम्पर्क कर मांगों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ
Read more- Breaking News: JAC Board 12th Arts Result 2025 हुआ जारी












