Dhanbad: उपायुक्त आदित्य रंजन ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिला चयन समिति के साथ बैठक की। जिले में शिक्षकों तथा अन्य कर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया की जानकारी ली। जिसपर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में शिक्षकों तथा अन्य कर्मियों सहित 12 पद के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विद्यालयों में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भौतिकी विज्ञान एवं गणित, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा एवं कंप्यूटर के पद के लिए पूर्णकालिक शिक्षक / शिक्षिका, आदेश पाल, मुख्य रसोईया तथा सहायक रसोईया के पदों के लिए नियुक्ति की जा रही है।
read more: बकरीद को लेकर रांची में सजा बकरा बाजार, लड्डू और शेरू बने आकर्षण का केंद्र
15 अगस्त को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र
उपायुक्त ने चयन प्रक्रिया समय पर पूरी कर चयनित शिक्षकों एवं कर्मियों के बीच 15 अगस्त 2025 को नियुक्ति पत्र का वितरण करने का निर्देश दिया है। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी राम नारायण खालको, केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 के प्रभारी प्राचार्य सुनील कुमार, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक कुमार पांडेय मौजूद थे।












