धनबाद: बकरीद के त्यौहार को लेकर शुक्रवार को पुलिस लाईन में एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में मॉक ड्रिल किया गया। मॉक ड्रिल में दंगे से निपटने का अभ्यास किया गया। एक तरफ से कुछ संख्या में पुलिस के जवान उपद्रवी के रूप में पुलिस पर हमला बोलते हैं। पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई में लाठी चार्ज किया जाता है। उपद्रवियों को घेरकर पकड़ा जाता है साथ ही घायल हुए लोगों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा जाता है।
read more: उपायुक्त ने जनता दरबार में आमजनों की सुनी शिकायते
आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार
एसएसपी ने बताया कि यह अभ्यास आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की तैयारी का हिस्सा है। पुलिस किसी भी तरह के हुड़दंग व हुड़दंगियों से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। आम लोगों से पुलिस शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील कर रही है। इसके साथ ही पुलिस जवानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए है। तो वहीं किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने में पुलिस जवानों के पास उपलब्ध होनेवाले संसाधनों हेलमेट बॉडी प्रोटेक्टर आदि की वास्तविकता भी जांची गई। मौके पर सिटी एसपी उपस्थित थे। वहीं आपकों बता दें कि बकरीद के मौके पर धनबाद जिला प्रशासन की विशेष नजर सोशल मीडिया पर भी रहेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान अगर किसी के भी द्वारा सोशल मीडिया पर विवादित बयान या वीडियों पोस्ट किया जाता है, तो पुलिस उन पर तुरंत कार्रवाई करेगी।












