मंगलवार, जुलाई 14, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

रांची में बंद बेकन फैक्ट्री को पुनर्जीवित करने की पहल तेज, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का प्रयास ला रहा है रंग

रांची के कांके में बंद राजकीय बेकन फैक्ट्री को पुनर्जीवित करने के लिए कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का प्रयास रंग लाने लगा है .

जून 6, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
Initiative to revive the closed bacon factory in Ranchi is in full swing, efforts of Minister Shilpi Neha Tirki are yielding results

Initiative to revive the closed bacon factory in Ranchi is in full swing, efforts of Minister Shilpi Neha Tirki are yielding results

Share on FacebookShare on Twitter

रांची. रांची के कांके में बंद राजकीय बेकन फैक्ट्री को पुनर्जीवित करने के लिए कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का प्रयास रंग लाने लगा है . नेशनल मीट रिसर्च इंस्टीट्यूट हैदराबाद की दो सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को बेकन फैक्ट्री का स्थल निरीक्षण किया . हैदराबाद से आए डॉ एम मुत्थु कुमार और डॉ योगेश पी गोडकर फैक्ट्री के निरीक्षण के बाद काफी आशान्वित नजर आए . बेकन फैक्ट्री में स्लॉटर सेक्शन , मशीन रहित कार्य और प्रशिक्षण केंद्र के तौर पर इसे अगले कुछ महीनों में आरंभ करने की उम्मीद जताई गई है .

Table of Contents

Toggle
  • स्लॉटर सेक्शन की स्थिति 70 से 80 प्रतिशत तक बेहतर
  • 100 के करीब लोगों को किया जाएगा प्रशिक्षित
  • हैदराबाद से आई टीम ने मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से की मुलाकात

read more: धनबाद: पुलिस ने हथियार के साथ तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला 

स्लॉटर सेक्शन की स्थिति 70 से 80 प्रतिशत तक बेहतर

आपको बता दें की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने 28 से 30 अप्रैल तक तेलंगाना दौरा के क्रम में नेशनल मीट रिसर्च इंस्टीट्यूट हैदराबाद के अधिकारियों के साथ बंद बेकन फैक्ट्री को पुनर्जीवित करने की दिशा में महत्वपूर्ण बैठक की थी . इसी पहल के बाद हैदराबाद से संस्थान के दो डॉक्टरों ने बेकन फैक्ट्री की वर्तमान हालात का निरीक्षण किया है . इस निरीक्षण के बाद बेकन फैक्ट्री को फिर संचालित करने के लिए नेशनल मीट रिसर्च इंस्टीट्यूट हैदराबाद की टीम विभाग को अपना आवश्यक परामर्श और तकनीकी सहायता प्रदान करेगी . निरीक्षण के क्रम में टीम ने ये पाया है कि स्लॉटर सेक्शन की स्थिति 70 से 80 प्रतिशत तक बेहतर है . इस स्थिति में बहुत कम खर्च पर स्लॉटर सेक्शन को फिर से शुरू किया जा सकता है . वहीं बगैर मशीन के उपयोग के संचालित होने वाले कार्य का निष्पादन भी किया जा सकेगा . बेकन फैक्ट्री में बड़े मशीनों को फिर से चालू करने के लिए भी कार्य योजना तैयार की जाएगी .

read more: CM Hemant Soren ने रांची में राज्य के पहले मिल्क पाउडर प्लांट की रखी आधारशिला 

100 के करीब लोगों को किया जाएगा प्रशिक्षित

हैदराबाद से आई टीम का मानना है कि बेकन फैक्ट्री को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में भी विकसित किया जा सकता है . इसमें 100 के करीब लोगों को स्किल डेवलपमेंट के तहत प्रशिक्षित किया जा सकेगा . स्किल डेवलपमेंट में नेशनल मीट रिसर्च इंस्टीट्यूट हैदराबाद आर्थिक सहयोग भी प्रदान करने को तैयार है . निरीक्षण करने आई टीम कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता विभाग को तात्कालिक रूप से फैक्ट्री को शुरू करने और बड़े स्तर पर बेकन फैक्ट्री की रौनक को पुनः बहाल करने दोनों का सुझाव देगी . बेकन फैक्ट्री को पुनर्जीवित करने के लिए हैदराबाद से तकनीकी जानकार भी अगले कुछ दिनों में दौरा करेंगे .इस दौरा के क्रम में बेकन फैक्ट्री के जी एम डॉ सनत पंडित , रीजनल डायरेक्टर डॉ रवि कुमार , बेकन फैक्ट्री के डॉ नीरज वर्मा हैदराबाद की टीम के साथ शामिल थे .

read more: बकरीद में आपात स्थिति से निपटने को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल 

हैदराबाद से आई टीम ने मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से की मुलाकात

नेशनल मीट रिसर्च इंस्टीट्यूट हैदराबाद की टीम ने राज्य की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मुलाकात कर दौरा की जानकारी दी है . टीम में शामिल डॉ एम मुत्थु कुमार और डॉ योगेश पी गोडकर ने मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को बताया है कि बेकन फैक्ट्री को पुनर्जीवित करने की शतप्रतिशत संभावना है . निरीक्षण से संबंधित रिपोर्ट अगले एक सप्ताह में तैयार कर विभाग को सौंप दी जाएगी . इस रिपोर्ट के आधार पर बेकन फैक्ट्री को पुनर्जीवित करने के लिए विभाग कदम बढ़ाएगी . इस मुलाकात के दौरान विशेष सचिव प्रदीप हजारी भी मौजूद थे.

read more: उपायुक्त ने जनता दरबार में आमजनों की सुनी शिकायते 

Related Posts

जगन्नाथपुर रथयात्रा को लेकर प्रशासन तैयार, डीसी ने दिए सुरक्षा और व्यवस्था के सख्त निर्देश
रांची Ranchi

जगन्नाथपुर रथयात्रा को लेकर प्रशासन तैयार, डीसी ने दिए सुरक्षा और व्यवस्था के सख्त निर्देश

जुलाई 14, 2026
Dhanbad
Breaking News

Dhanbad: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, सड़क जाम

जुलाई 14, 2026
हॉकी में झारखंड का जलवा, एशियन चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में 6 खिलाड़ियों का सेलेक्शन
झारखंड Jharkhand News

हॉकी में झारखंड का जलवा, एशियन चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में 6 खिलाड़ियों का सेलेक्शन

जुलाई 14, 2026
Next Post
7 june

अंक ज्योतिष राशिफल: कैसा रहेगा 7 जून 2025 – जानिए अपने मूलांक

Horoscope for November 24, 2025

आज का राशिफल: जानें किसे मिलेगा फायदा और किसे करना होगा चुनौतियों का सामना!

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

3700 करोड़ खर्च हुए फिर भी विकास गायब, चाईबासा DMFT फंड पर बरसे बाबूलाल मरांडी

3700 करोड़ खर्च हुए फिर भी विकास गायब, चाईबासा DMFT फंड पर बरसे बाबूलाल मरांडी

जुलाई 14, 2026

जगन्नाथपुर रथयात्रा को लेकर प्रशासन तैयार, डीसी ने दिए सुरक्षा और व्यवस्था के सख्त निर्देश

Dhanbad: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, सड़क जाम

भारत मंडपम में झारखंड पवेलियन का उद्घाटन, उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव का बड़ा ऐलान

झारखंड के मेडिकल छात्रों को मिलेगा अमेरिका में पढ़ाई का मौका, Georgia State University से होगा MoU

CBSE का बड़ा फैसला: अब तीसरी भाषा (R3) की बोर्ड परीक्षा नहीं, फेल होने पर भी मिलेगा प्रमोशन

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra