KhabarMantra: राउंडटेबल एरिया 16 एक सामाजिक संगठन है जो जरूरतमंद और गरीब बच्चों को शिक्षा और नए अनुभव देने के लिए काम करता है. यह संगठन ‘फ्रीडम थ्रू एजुकेशन’ के तहत बच्चों को सीखने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है. इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, शुक्रवार को ‘फ्लाइट ऑफ़ फैंटसी’ कार्यक्रम के तहत 100 बच्चों को उनकी पहली हवाई यात्रा का अनुभव देने के लिए उड़ीसा भेजा गया.
फ्लाइट द्वारा भुवनेश्वर गए
इस कार्यक्रम में 26 बच्चे पारसनाथ स्कूल से थे, जिनके चेहरे पहली बार हवाई यात्रा करने की खुशी से चमक रहे थे. धनबाद, रांची, जमशेदपुर और राउरकेला के राउंडटेबल सदस्यों ने बच्चों को अपने-अपने शहरों से लाकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एकत्र किया, जहां से वे फ्लाइट द्वारा भुवनेश्वर के लिए रवाना हुए.
Read more: भारत की शिकायत लेकर पहुंचे पाकिस्तान को अमेरिका में आतंकवाद पर सुनाई खरी खोटी
भुवनेश्वर में बच्चों को धार्मिक स्थल, म्यूजियम और समुद्री तट का भ्रमण कराया जाएगा. इसके अलावा, उनके मनोरंजन के लिए मॉल में फ़िल्म भी दिखाई जाएगी. इस यात्रा के दौरान, राउंडटेबल एरिया 16 के अध्यक्ष कशिश व्यास तथा रांची के तीनों राउंडटेबल के अध्यक्ष अविनाश जैन, आलोक गेरा और यशवर्धन सिंह बच्चों के साथ मौजूद रहेंगे.
9,000 से अधिक क्लासरूम बना चुके है
राउंडटेबल इंडिया और लेडीज़ सर्कल इंडिया देशभर में अंडरप्रिविलेज्ड बच्चों के लिए स्कूल और क्लासरूम निर्माण करने का काम कर रहे हैं. अब तक, इन संगठनों ने 9,000 से अधिक क्लासरूम बनाए हैं, ताकि हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार मिले. इसके अलावा, रांची और खूंटी में कई स्कूल और क्लासरूम का निर्माण किया गया है, साथ ही दो टॉयलेट ब्लॉक भी बनाए गए हैं.
इस कार्यक्रम के माध्यम से उन गरीब बच्चों को सपनों की उड़ान देने का प्रयास किया गया है, जिन्होंने पहले कभी हवाई जहाज से यात्रा नहीं की थी. राउंडटेबल एरिया 16 का उद्देश्य बच्चों को नए अनुभव और शिक्षा के अवसर प्रदान करना है, जिससे वे आगे बढ़कर अपनी जिंदगी में सफलता प्राप्त कर सकें.
सीनियर कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और प्रशासनिक गतिविधियों पर जमीनी रिपोर्टिंग।








