Bihar News: बिहार की राजनीति में एक बड़ा सियासी मोड़ सामने आया है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आरा में एक जनसभा के दौरान ऐलान करते हुए कहा कि वे आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में विधायक पद के लिए चुनाव लड़ेंगे.
वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित “नव संकल्प महासभा” को संबोधित करते हुए चिराग ने कहा कि मैं बिहार के लिए नहीं, बल्कि बिहारियों के लिए चुनाव लड़ूंगा. मैं 243 सीटों पर चुनाव लड़ूंगा. मेरा गठबंधन सिर्फ बिहार की जनता के साथ है.
read more- झारखंड के 2 लाख प्रवासी मजदूर का Aadhar VERIFIED नहीं!
जनता तय करेगी चिराग की सीट
चिराग पासवान ने यह भी साफ कर दिया कि वे किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, इसका निर्णय बिहार की जनता ही करेगी. चिराग ने अपने भाषण में भावुक होते हुए यह भी कहा कि जब उन्हें उनके “अपनों” ने घर से बाहर निकाल दिया था, तब बिहार की जनता ने उन्हें गले लगाया. गे कहा कि बिहार की जनता ही मेरा परिवार है. यही मेरी ताकत है.
read more- भारत की 10 सबसे रहस्यमयी जगहें – जानिए इनके अनसुलझे रहस्य
विपक्ष पर तीखा हमला – ‘मैं शेर का बेटा हूं’
विपक्ष पर निशाना साधते हुए चिराग ने कहा कि उन्हें और उनकी पार्टी को खत्म करने की साजिश रची गई, लेकिन वे न रुके हैं और न झुकेंगे. कहा कि लोग भूल गए हैं कि मैं शेर का बेटा हूं. जो लोग मुझे खत्म करने का सपना देख रहे थे, वे आज खुद अंधेरे में हैं.
बिहार को नंबर-1 राज्य बनाने का वादा
कार्यक्रम के दौरान चिराग पासवान ने “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” विज़न को दोहराते हुए कहा कि वे बिहार को देश का नंबर-1 राज्य बनाकर रहेंगे. उन्होंने एनडीए सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं और राज्य के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की.













