शुक्रवार, अक्टूबर 16, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

हनीमून पर गया पति, लौटा लाश बनकर! पत्नी निकली मास्टरमाइंड – मेघालय मर्डर मिस्ट्री का चौंकाने वाला खुलासा!

जून 9, 2025
in क्राइम Crime
A A
मेघालय मर्डर मिस्ट्री का चौंकाने वाला खुलासा!
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~4 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Crime News: मेघालय में हनीमून पर गए इंदौर के 29 वर्षीय कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है. इस दिल दहला देने वाली वारदात में उनकी पत्नी सोनम खुद मास्टरमाइंड निकली, जिसने पैसों के बदले भाड़े के हत्यारों से पति की जान ले ली.

Table of Contents

Toggle
  • क्या है पूरा मामला?
  • पुलिस का खुलासा: सोनम ने करवाई थी हत्या
    • गाइड ने बताया: लापता होने से पहले दिखे थे तीन संदिग्ध
  • सबूतों से जुड़ी कड़ियां
  • परिवार की मांग – CBI जांच हो!
  • CM कॉनराड संगमा की प्रतिक्रिया

क्या है पूरा मामला?

राजा रघुवंशी और सोनम 11 मई को शादी के बंधन में बंधे थे और 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए. 23 मई को दोनों नोंगरियात गांव के एक होमस्टे से निकले और फिर अचानक लापता हो गए. 2 जून को राजा का शव 20 किमी दूर एक गहरी खाई में मिला. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

📌 यह भी पढ़ें:
  • किसी और रिलेशनशिप में Lover? मीट बेचने वाले प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर को काटकर मार डाला
  • AG मोड़ के पास पूर्व अधिकारी से चेन छिनतई, एक महीने में कई अधिकारियों को निशाना बनाए जाने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल
  • आदित्यपुर के कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में मिले शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया

पुलिस का खुलासा: सोनम ने करवाई थी हत्या

मेघालय की DGP आई. नोंगरांग ने बताया कि सोनम ने गाजीपुर (UP) के नंदगंज थाने में सरेंडर कर दिया. तीन हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया गया है – एक हत्यारा UP से है जबकि, दो इंदौर से हैं. बता दें, SIT ने इस केस को सुलझाने में महज 7 दिन में बड़ा ब्रेकथ्रू हासिल किया. DGP ने आगे बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में कुबूल किया कि सोनम ने ही राजा की हत्या की सुपारी दी थी. मध्यप्रदेश में अब भी तलाश जारी है.

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

गाइड ने बताया: लापता होने से पहले दिखे थे तीन संदिग्ध

स्थानीय गाइड अल्बर्ट पडे ने अपने बयान में बताया है कि उसने दंपति को तीन अजनबियों के साथ 23 मई की सुबह देखा था. साथ आए लोग हिंदी में बात कर रहे थे, जिससे साफ था कि वे स्थानीय नहीं थे.

सबूतों से जुड़ी कड़ियां

  1. राजा की सोने की चेन और अंगूठी गायब थी.
  2. खाई के पास खून से सना चाकू मिला.
  3. इस्तेमाल किया गया रेनकोट भी बाद में बरामद हुआ.
  4. किराए का स्कूटर लावारिस हालत में सड़क किनारे मिला.

परिवार की मांग – CBI जांच हो!

घटना के बाद राजा के परिवार ने केंद्रीय गृह मंत्री से CBI जांच की मांग की. वहीं, सोनम के पिता देवी सिंह ने कहा कि मेरी बेटी निर्दोष है, उसे अगवा किया गया था.

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

CM कॉनराड संगमा की प्रतिक्रिया

इस पर मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि सात दिन में हत्या का खुलासा कर पुलिस ने बड़ी सफलता पाई है. महिला ने सरेंडर किया है, और 3 आरोपी पकड़े गए हैं.

Ayushika Verma
Ayushika Verma

संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

किसी और रिलेशनशिप में Lover? मीट बेचने वाले प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर को काटकर मार डाला
देश National News

किसी और रिलेशनशिप में Lover? मीट बेचने वाले प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर को काटकर मार डाला

अक्टूबर 15, 2026
Former official's chain snatched near AG Turn; targeting of multiple officials within a month raises questions about the administration's functioning.
क्राइम Crime

AG मोड़ के पास पूर्व अधिकारी से चेन छिनतई, एक महीने में कई अधिकारियों को निशाना बनाए जाने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल

अक्टूबर 14, 2026
आदित्यपुर कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में मिले रघु महतो के शव के मामले में पुलिस की कार्रवाई
क्राइम Crime

आदित्यपुर के कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में मिले शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया

अक्टूबर 14, 2026
Next Post
बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर हंगामा: गीताश्री उरांव समेत कई समर्थक गिरफ्तार

बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर हंगामा: गीताश्री उरांव समेत कई समर्थक गिरफ्तार, सीएम के दौरे से पहले तनाव

Chief Minister Hemant Soren paid tribute to Dharti Aaba Bhagwan Birsa Munda on his death anniversary

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लहरा दो तिरंगा’ मार्च को लेकर CJP की अपील, झारखंड के लोगों से अपने क्षेत्रों में तिरंगा फहराने का आह्वान

लहरा दो तिरंगा’ मार्च को लेकर CJP की अपील, झारखंड के लोगों से अपने क्षेत्रों में तिरंगा फहराने का आह्वान

अक्टूबर 15, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 6 साल के अनूप के इलाज के लिए दिए ₹10 लाख, 48 घंटे में मिली आर्थिक मदद

रांची RIMS का ₹466 करोड़ से होगा कायाकल्प, 10 नए विभाग खुलेंगे; PG की सीटें बढ़ाकर 256 करने का प्रस्ताव

56 दिनों बाद खुला गोविंदपुर रजिस्ट्री ऑफिस, जमीन-मकान की रजिस्ट्री शुरू होने से लोगों को राहत

नेहा बोरा के बोलते ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में नारेबाजी, दीपके बोले- तिरंगा फहराना भी अपराध बना दिया

छठ महापर्व से पहले रांची नगर निगम अलर्ट, हटिया तालाब घाट का निरीक्षण

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts