Jharkhand: धरतीआबा , स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को रांची के कोकर स्थित समाधि स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने माल्यार्पण कर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को नमन किया और झारखंड की धरती के इस महान सपूत को याद किया।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें!
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर शत-शत नमन।
झारखण्ड के वीर शहीद अमर रहें!
जय बिरसा!
जय झारखण्ड! pic.twitter.com/2oYGuX8SdD— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 9, 2025
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्टSpecial Report
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा—
“ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें! धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर शत-शत नमन। झारखण्ड के वीर शहीद अमर रहें! जय बिरसा! जय झारखण्ड!।”
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में झारखंड सरकार के कई मंत्री, विधायक, अधिकारी और स्थानीय लोग भी शामिल हुए। पूरे स्थल को पारंपरिक और सांस्कृतिक अंदाज में सजाया गया था, जहां आदिवासी संस्कृति की झलक भी देखने को मिली।
भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के मौके पर राज्यभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है .

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








