KhabarMantra: इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम हनीमून मनाने के लिए मेघालय गए थे, और अब ये खबर इन दिनों हर न्यूज़ चैनल पर सोशल मीडिया पर है. जिसपे हर कोई चर्चा कर रहा है. चर्चा का कारण है दिल देहला देने वाली वारदात जिसको अंजाम राजा की पत्नी सोनम ने ही दिया है. राजा और सोनम दोनों हनीमून के लिए गए थे जहां दोनों गायब हुए फिर सोनम मिली जिन्दा और उनके पति राजा की लाश मिली. लेकिन जांच के बाद पता चलता है की सोनम ने ही अपने लवर के साथ मिलकर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करवादी. इस मामले ने पुरे देश को झंझोड़ के रख दिया है. सारा देश इसपे कुछ न कुछ टिप्णी दे रहा है उसी बिच अभिनेत्री कंगना रनौत का भी इसपे रिएक्शन सामने आया है जो इस वक़्त खूब वायरल हो रहा है.
Read more: दुआ लिपा के ऊपर अश्लील कमेंट करने की वजह से बादशाह को करना पड़ा Trolling का सामना
कंगना रनौत को लोगों को बच के रहने की दी सलाह

अभिनेत्री ने अपने इन्स्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी लगाई जिसमे लिखा की , ”ये कितनी अजीब बात है की, एक लड़की डर के कारण शादी के लिए माँ बाप को मना नहीं कर पा रही है, पर किलर्स को सुपारी देके कोल्ड ब्लडेड मर्डर की प्लानिंग कर ले रही है. सुबह से ही ये बात मेरे मनन में चल रही है, सोच सोच के अब सर में दर्द होने लगा है”. कंगना लिखती है की, ”वो यहाँ तक की डाइवोर्स नहीं दे सकी अपने लवर के साथ भाग भी नहीं सकी. ये कितनी घिनौनी और क्रूर हरकत है, ऐसे लोग बेवक़ूफ़ होते है”. फिर उन्होंने लिखा की, ”ऐसे बेवक़ूफ़ लोगों को कभी हलके में नहीं लेना चाहिए वो खतरा है समाज के लिए. हम भले ही उनपे हंस लेते है और सोचते है की ये क्या ही कर लेंगे पर ऐसा नहीं है. समझदार इंसान एक बार को अपने फायदे के लिए दुसरो को नुक्सान पंहुचा देते है पर बेवक़ूफ़ इंसान उन्हें तो पता ही नहीं होता की वो क्या कर रहे है बस जूनून सवार होता है. अपने आस पास मौजूद ऐसे लोगों से बच के रहे और सावधान रहे.













