Entertainment news: यूट्यूब जगत के जाने-माने चेहरे ट्रिगर्ड इंसान, यानी निश्चय मल्हान ने 9 जून 2025 को अपनी लॉन्गटाइम पार्टनर रुचिका राठौर से शादी कर ली. यह शाही समारोह हिमाचल प्रदेश के आईटीसी होटल्स, तवलीन में हुआ, जहां परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने सात जन्मों का वादा किया.
इंस्टाग्राम पर फैली प्यार की बौछार
शादी के अगले दिन 10 जून, निश्चय और रुचिका ने अपनी वेडिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं. एक तस्वीर में वे हाथ थामे मुस्कुरा रहे हैं, तो दूसरी में गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश हो रही है. इन तस्वीरों पर फैंस और यूट्यूब कम्युनिटी से ढेरों बधाइयाँ मिल रही हैं.
रहस्मयी शख्स नज़र आया
कुछ लोगों ने दावा किया की शादी की तस्वीरों में एक रहस्मयी शख्स नज़र आ रहा है, जिसे किसी ने नोटिस नहीं किया , वहीँ कुछ फैंस का कहना है की शादी की तारीख को लेकर भी एक दिलचस्प कनेक्शन है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है.
Read more: दुआ लिपा के ऊपर अश्लील कमेंट करने की वजह से बादशाह को करना पड़ा Trolling का सामना
फुकरा इंसान ने दी मजेदार बधाई
निश्चय के छोटे भाई और बिग बॉस ओटीटी 2 फेम अभिषेक मल्हान ने भी शादी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “अब शादीशुदा ट्रिगु!”.
शादी में दोनों का रॉयल अंदाज
रुचिका ने गहरे लाल रंग का लहंगा पहना, जिसमें सुनहरी कढ़ाई थी. उन्होंने भारी कुंदन के गहने और मांगटीका पहना. वहीं, निश्चय ने हाथीदांत रंग की शेरवानी पहनी, जिस पर मोती से बारीक कढ़ाई की गई थी.
कॉलेज से शादी तक का सफर
निश्चय और रुचिका की प्रेम कहानी 2018 में कॉलेज के दौरान शुरू हुई थी. दिसंबर 2024 में दोनों ने सगाई कर अपने रिश्ते को आधिकारिक किया. निश्चय ने आईआईटी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की और बाद में फुल-टाइम यूट्यूबर बन गए. रुचिका भी फैशन इनफ्लुएंसर के रूप में लोकप्रिय हैं.
फैंस कर रहे जमकर प्यार बरसाने
सोशल मीडिया पर इनकी शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस और यूट्यूब कम्युनिटी से अच्छे-अच्छे कमेंट्स और बधाइयाँ मिल रही हैं, और हर कोई इनके नए सफर के लिए शुभकामनाएँ दे रहा है.












