मंगलवार, जुलाई 14, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

Ranchi में कोरोना के मामलों में हुई बढ़ोतरी: 24 घंटों में 7 नए मामले, सतर्कता बरतने की अपील

जून 12, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
ranchi में कोरोना के केस
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News: रांची में पिछले 24 घंटों में कुल 27 सैंपल की जांच की गई, जिनमें से 7 सैंपल कोविड पॉजिटिव पाए गए. इसके साथ ही, संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है. मंगलवार को 20 सैंपल की जांच हुई, जिनमें से 4 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई. वहीं, सोमवार को 16 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें 3 रिपोर्ट पॉजिटिव आई.

Table of Contents

Toggle
  • निगरानी और सतर्कता बढ़ी
  • स्वास्थ्य विभाग की अपील
  • भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का उपयोग करें
  • जिला अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक
  • रिम्स और सदर अस्पताल पूरी तरह तैयार
  • तीन कोरोना संक्रमित मरीज रिम्स में भर्ती

निगरानी और सतर्कता बढ़ी

सिविल सर्जन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अब तक रांची में कुल 432 लोगों की कोविड जांच हो चुकी है, जिसमें 31 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में लगी हुई है.

Read more: 1 July 2025, से टिकेट बुकिंग के लिए होंगे नए नियम लागू, हर चीज़ में वेरिफिकेशन कराना होगा ज़रूरी

स्वास्थ्य विभाग की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने, भीड़भाड़ से बचने, मास्क पहनने और नियमित रूप से हाथ धोने की अपील की है.

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का उपयोग करें

झारखंड सरकार ने राज्य के लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने की मुहिम शुरू कर दी है. बुधवार से लोगों के मोबाइल पर जागरूकता संदेश पहुंचना शुरू हो गए हैं. सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है. संदेश में बताया गया कि हाल के दिनों में देश के कई हिस्सों में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं. ऐसे समय में लापरवाही नहीं बल्कि सतर्कता जरूरी है.

जिला अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक

इस बीच, रांची सदर अस्पताल में जिला अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान रांची डीसी मंजनाथ भजनत्री ने कोविड गाइडलाइंस को सावधानीपूर्वक पालन करने की बात कही.उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर सतर्कता बनाए रखने के निर्देश जारी किए गए हैं, जिन्हें सभी को अपनाना चाहिए. सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य है और सामाजिक दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है.

रिम्स और सदर अस्पताल पूरी तरह तैयार

राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल रिम्स और रांची सदर अस्पताल कोरोना मामलों को देखते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. रिम्स के क्रिटिकल केयर विंग की दो मंजिलों में 10-10 बेड अलग से रखे गए हैं. इसके अलावा, आइसोलेशन वार्ड में भी अलग विंग बनाया गया है.

सदर अस्पताल में 20 बेड आरक्षित किए गए हैं. जीवनरक्षक दवाओं का स्टॉक बढ़ाया गया है. साथ ही, रिम्स ओपीडी में सलाह लेने आने वाले मरीजों को कोरोना जैसे लक्षण दिखने पर टेस्ट कराने की सलाह दी जा रही है.

Read more: Fireflies की घटती संख्या: क्या हम आखिरी पीढ़ी है जो ये देख रही है?

तीन कोरोना संक्रमित मरीज रिम्स में भर्ती

फिलहाल, रांची रिम्स में तीन कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है.इनमें एक मरीज रांची के लालपुर से है, दूसरा सिमडेगा का रहने वाला है और तीसरा गोरखपुर, उत्तर प्रदेश से आया है. तीनों की उम्र 40 वर्ष से अधिक है.

लालपुर, रांची के संक्रमित व्यक्ति की उम्र 55 वर्ष, सिमडेगा के मरीज की 65 वर्ष और गोरखपुर के संक्रमित व्यक्ति की 43 वर्ष है.इनमें से दो मरीज आइसोलेशन वार्ड में और एक को क्रिटिकल केयर विंग के विशेष विभाग में रखा गया है.

सरकार और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी सतर्कता बरत रही हैं, ताकि कोविड संक्रमण को फैलने से रोका जा सके और जरूरतमंद मरीजों को समय पर इलाज मिल सके.

Related Posts

हॉकी में झारखंड का जलवा, एशियन चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में 6 खिलाड़ियों का सेलेक्शन
झारखंड Jharkhand News

हॉकी में झारखंड का जलवा, एशियन चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में 6 खिलाड़ियों का सेलेक्शन

जुलाई 14, 2026
पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि
रांची Ranchi

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

जुलाई 14, 2026
साहेबगंज बस्ती में सनसनीखेज हत्या, वार्ड सदस्य के पति की घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या
धनबाद Dhanbad

साहेबगंज बस्ती में सनसनीखेज हत्या, वार्ड सदस्य के पति की घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या

जुलाई 14, 2026
Next Post
Share Market News: SENSEX और NIFTY में गिरावट, 170 अंक लुढ़का SENSEX

Share Market News: SENSEX और NIFTY में गिरावट, 170 अंक लुढ़का SENSEX

महिला आरक्षण को भी मिलेगा रास्ता

2027 के बाद बदल जाएगी संसद की तस्वीर! परिसीमन से बढ़ेंगी सीटें, महिला आरक्षण को भी मिलेगा रास्ता

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

CBSE decision on board exam for R3

CBSE का बड़ा फैसला: अब तीसरी भाषा (R3) की बोर्ड परीक्षा नहीं, फेल होने पर भी मिलेगा प्रमोशन

जुलाई 14, 2026

हॉकी में झारखंड का जलवा, एशियन चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में 6 खिलाड़ियों का सेलेक्शन

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

साहेबगंज बस्ती में सनसनीखेज हत्या, वार्ड सदस्य के पति की घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या

Ranchi में बेकाबू थार का आतंक! चेकिंग के दौरान पुलिस चालक को रौंदकर आरोपी फरार

कोडरमा में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका ने पुलिस को दिखाया चाकू-जाने क्या है पूरा मामला

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra