National News: गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया. एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट टेकऑफ के दौरान क्रैश हो गई. इस विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिसमें से 100 लोगों के शव निकाले गए है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेकऑफ के समय विमान का पिछला हिस्सा एक पेड़ से टकरा गया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया. हादसा अहमदाबाद के हॉर्स कैंप इलाके में हुआ, जो सिविल हॉस्पिटल के नजदीक स्थित है.
हादसे में विमान को गंभीर नुकसान पहुंचा है. राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है, और स्थानीय प्रशासन व एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीमें मौके पर मौजूद हैं. यात्रियों की स्थिति और संभावित घायलों की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.
घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और DGCA की टीम जल्द ही मौके पर पहुंचने वाली है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.












