धनबाद: एसएसपी प्रभात कुमार द्वारा शुक्रवार को ट्रैफिक थाना परिसर में ट्रैफिक जवानों व पदाधिकारियों को ब्रिफिंग दी गई. इस दौरान ट्रैफिक डीएसपी अरविन्द कुमार सिंह समेत ट्रैफिक के सभी पदाधिकारी व जवान मौजूद थे.
एसएसपी महोदय द्वारा ब्रिफिंग के महत्वपूर्ण बिंदु
वही एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि जनता के साथ दुर्व्यवहार नही करना है, शालीनता से वार्ता करनी है, यातायात व्यवस्था मे सुधार पहली प्राथमिकता है,सडक को जाम मुक्त रखना है, चौक चौराहों को अतिक्रमण मुक्त रखना है, वाहन जांच निरंतर जारी रखना है,बाइक पर सावर दोनों व्यक्ति के लिए हेलमेट अनिवार्य है,कार से ब्लैक फिल्म हटाना है, प्रेशर हॉर्न और ब्लिंकर भी हटाना है, सडक के बीच सवारी बस, टोटो, ऑटो को नही लगने देना है,बेहतर कार्य करने वाले पुरस्कृत होंगे,ड्यूटी के दौरान अभद्र व्यवहार और लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. जनता के प्रति संवेदनशील रहना है,जनता से एसएसपी ने अपील है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करें.













