Tuesday, May 19, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

NEET की परीक्षा में DVC कर्मी की पुत्री प्राकृति प्रिया ने किया शानदार प्रदर्शन

ऑल इंडिया रैंक 1293 एवं कैटिगरी रैंक 402 लाकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है

June 14, 2025
in झारखंड
A A
Prakriti Priya
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand: एकाग्रचित होकर लक्ष्य पर निशाना साधा जाए तो सफलता कदम चूम ही लेती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है मैथन निवासी DVC कर्मी रामकिशोर चौधरी की पुत्री प्राकृति प्रिया ने। प्राकृति ने NEET यानी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2025 में शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 1293, जबकि कैटिगरी रैंक 402 प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। बेटी की सफलता पर मैथन निवासी DVC के सहायक नियंत्रक रामकिशोर चौधरी एवं उनकी शिक्षक पत्नी सत्या सिंह ने खुशी जताते हुए उसकी उज्जवल भविष्य की कामना की है। वहीं प्राकृति प्रिया ने कहा कि सफलता के पीछे उनके शिक्षकों आशीष आनंद एवं माता-पिता का योगदान है। उसने कहा कि वह हर दिन 14 से 15 घंटे पढ़ाई करती थी। उन्होंने यह भी बताया कि नीट की परीक्षा में सफलता पाने के लिए बेसिक कांसेप्ट को अपनाना पड़ेगा, तब जाकर सफलता पाई जा सकती है। शॉर्टकट के जरिए NEET की परीक्षा में सफलता पाना संभव नहीं है। उन्होंने अन्य छात्रों को भी बेसिक कॉन्सेप्ट के साथ अध्ययन करने को कहा। प्राकृतिक प्रिया की प्राथमिक शिक्षा कार्मल स्कूल, फिर माध्यमिक शिक्षा डीनोबीली स्कूल मैथन एवं दसवीं की शिक्षा DAV Public School से हुई है। वह शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है। प्राकृति प्रिया ने 2024 में भी NEET की परीक्षा में सफलता पाई थी, तब उसे ऑल इंडिया रैंक 26755 जबकि कैटिगरी रैंक 10742 मिला था। उस वक्त उसे मन चाहा मेडिकल कॉलेज में नामांकन नहीं मिला, फिर भी वह हौसला नहीं हारी और पुनः तैयारी में जुट गई और 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन करने के साथ उसकी मनोकामना भी पूरी हुई। अब उसे मनचाहा मेडिकल कॉलेज में नामांकन मिल पाएगा। इसके लिए उन्होंने माता-पिता और ईश्वर को भी धन्यवाद दिया।

Related Posts

Dhanbad police take major action, chargesheets filed in court in 687 old cases
झारखंड

Dhanbad पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 687 पुराने मामलों में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल

May 19, 2026
Police crack down on extortion gang in Dhanbad, accused arrested with weapons and cartridges
झारखंड

Dhanbad में रंगदारी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, हथियार और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

May 19, 2026
Dhanbad Crime: Body of Mobile Shopkeeper Found at Chiragora Ground; Murder Suspected Over Dispute Regarding Interest Payments
Breaking News

Dhanbad Crime: धनबाद के चीरागोड़ा मैदान में मिला मोबाइल दुकानदार का शव, हत्या की आशंका

May 19, 2026
Next Post
Amit Mandal's big attack on language dispute: Hemant government is not "Abua" but "Babua" government

भाषा विवाद पर अमित मंडल का बड़ा हमला: हेमंत सरकार "अबुआ" नहीं, "बबुआ" सरकार है

Hemant Soren and the Governor paid tribute to martyr Jawan Satyawan Singh

शहीद जवान सत्यवान सिंह को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Dhanbad police take major action, chargesheets filed in court in 687 old cases

Dhanbad पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 687 पुराने मामलों में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल

May 19, 2026

Breaking News: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: ‘खतरनाक आवारा कुत्तों को दिया जाए मौत का इंजेक्शन, लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि’

Dhanbad में रंगदारी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, हथियार और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Dhanbad Crime: धनबाद के चीरागोड़ा मैदान में मिला मोबाइल दुकानदार का शव, हत्या की आशंका

Share Market Update: IT शेयरों में बंपर खरीदारी से झूमा बाजार, पर FII के आंकड़े ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कनें

Breaking News: देश में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम, जानें शहर का नया रेट

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra