Monday, February 16, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

झारखंड एजुकेशन कॉन्क्लेव 2025: हजारीबाग में शिक्षकों ने ग्रामीण शिक्षा की मजबूती पर किया मंथन

हजारीबाग में आयोजित झारखंड एजुकेशन कॉन्क्लेव 2025 में 150 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया। ग्रामीण शिक्षा की गुणवत्ता, डिजिटल शिक्षा और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड शिक्षण पर हुई चर्चा।

June 14, 2025
in झारखंड
A A
Jharkhand Education Conclave 2025: Teachers in Hazaribagh brainstormed on strengthening rural education

Jharkhand Education Conclave 2025: Teachers in Hazaribagh brainstormed on strengthening rural education

Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: ग्रामीण शिक्षा को मजबूती देने और शिक्षकों की भूमिका को नई दिशा देने के उद्देश्य से झारखंड एजुकेशन कॉन्क्लेव 2025 का सफल आयोजन शनिवार को हजारीबाग के होटल अरन्या विहार, शीतल कुंज में हुआ। इस आयोजन का नेतृत्व एडुमंथन और स्वामी विवेकानंद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स (SVGOI) ने संयुक्त रूप से किया।

150+ शिक्षक हुए शामिल, शिक्षा सुधार पर हुआ मंथन

इस शैक्षणिक सम्मेलन में झारखंड के विभिन्न जिलों से 150 से अधिक शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. प्रमोद पाठक (पूर्व डीन, IIT-ISM धनबाद), प्रो. (डॉ.) बिमल कुमार मिश्रा (प्राचार्य, विनोबा भावे विश्वविद्यालय), विशाल गर्ग (डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन, SVGOI), अंकुर गिल (डायरेक्टर, SVGOI) और सुजीत कुमार (सीईओ, एडुमंथन) शामिल रहे।

वक्ताओं ने रखे शिक्षा के विविध पहलू

मुख्य अतिथि डॉ. प्रमोद पाठक ने कहा,

Related Post

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता

February 16, 2026
Jharkhand News: मेयर प्रत्याशी रमा खलको के समर्थन में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया जनसंपर्क

Jharkhand News: मेयर प्रत्याशी रमा खलको के समर्थन में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया जनसंपर्क

February 16, 2026
Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव

Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव

February 16, 2026
Jharkhand News: पलामू एसपी का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट वायरल! अधिकारियों को भेजे मैसेज

Jharkhand News: पलामू एसपी का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट वायरल! अधिकारियों को भेजे मैसेज

February 16, 2026

“शिक्षा की असली सफलता तभी है जब गाँव के अंतिम बच्चे तक उसकी रोशनी पहुँचे। शिक्षक समाज के परिवर्तन के सबसे बड़े स्तंभ हैं।”

प्रो. बिमल कुमार मिश्रा ने कहा कि इस तरह के कॉन्क्लेव से शिक्षकों को दिशा और ऊर्जा मिलती है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार संभव होता है।

SVGOI के निदेशक अंकुर गिल ने कहा,

“हमें सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, छात्रों की प्रतिभा को पहचानकर सही दिशा में उन्हें मार्गदर्शन देना जरूरी है।”

उन्होंने बताया कि SVGOI पिछले 21 वर्षों से इंडस्ट्री-केंद्रित, प्लेसमेंट-उन्मुख 45+ कोर्स चला रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगारोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देना है।

एडुमंथन के सीईओ सुजीत कुमार ने कहा,

“हम गाँव-गाँव तक डिजिटल शिक्षा और आधुनिक संसाधनों की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

SVGOI के डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन विशाल गर्ग ने कहा,

“शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को खत्म करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है।”

शिक्षकों को मिला सम्मान, पैनल चर्चाओं में हुआ नवाचारों का आदान-प्रदान

कार्यक्रम के दौरान कई शिक्षकों को ‘अवार्ड ऑफ एप्रीसिएशन’ से सम्मानित किया गया।
साथ ही पैनल चर्चाओं, विचार-विमर्श, और नवाचार साझा करने जैसे सत्रों ने कार्यक्रम को और अधिक ज्ञानवर्धक बना दिया।

भविष्य में और बड़े स्तर पर आयोजन का संकल्प

कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी शिक्षकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया और संकल्प लिया कि इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजनों को आने वाले समय में और भी व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

Related Posts

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता
झारखंड

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता

February 16, 2026
Jharkhand News: मेयर प्रत्याशी रमा खलको के समर्थन में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया जनसंपर्क
झारखंड

Jharkhand News: मेयर प्रत्याशी रमा खलको के समर्थन में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया जनसंपर्क

February 16, 2026
Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव
झारखंड

Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव

February 16, 2026
Next Post
fathers day

Fathers Day एक ऐसी शख्शियत को सलाम, जो हमारे सपनो का साझेदार बना

helicopter plane crash

Uttrakhand helicopter crash: एक और हवाई हादसा, रुद्रप्रयाग में हुआ एक हेलीकॉप्टर क्रैश , 7 लोगों की हुई मृत्यु

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता

February 16, 2026

Jharkhand News: मेयर प्रत्याशी रमा खलको के समर्थन में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया जनसंपर्क

Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव

Jharkhand News: पलामू एसपी का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट वायरल! अधिकारियों को भेजे मैसेज

Jharkhand Politics: मोदी या ट्रंप-किसके इशारे पर चल रही सरकार? यूएस ट्रेड डील पर कांग्रेस का बड़ा हमला

Jharkhand Politics: झारखंड में ‘बिस्किट पॉलिटिक्स’-कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कर दी कार्रवाई की मांग

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra