Jharkhand Heavy Rain Forecast : झारखंड में झुलसा देने वाली गर्मी और उमस से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आगामी 17 जून से 20 जून 2025 तक झारखंड के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। खासकर 18 और 19 जून को मॉनसून का प्रकोप बेहद तीव्र रहने वाला है।
कहां-कहां होगी बारिश
- 17 जून: झारखंड के दक्षिणी और मध्य जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना। उत्तर झारखंड में वज्रपात और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना के साथ येलो अलर्ट जारी।
- 18 जून: उत्तरी मध्य और उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान। हवाएं 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी, ऑरेंज अलर्ट जारी। मेघ गर्जन और वज्रपात की भी आशंका।
- 19 जून: बारिश का दौर जारी रहेगा। अधिकतर जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना। उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में विशेष प्रभाव।
- 20 जून: कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
क्या होगी असर?
- 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं
- वज्रपात और बिजली गिरने की आशंका
- फसल, ट्रैफिक और जन-जीवन पर असर पड़ने की चेतावनी
- उमस और गर्मी से राहत की उम्मीद
मौसम विभाग की सलाह:
- खुले स्थानों पर न जाएं
- खेतों में काम करते समय सावधानी रखें
- पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें
- मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








