Jharkhand News: झारखंड में आखिरकार मॉनसून ने दस्तक दे दी है, और इसके साथ ही मौसम ने पलटी मारी है. राजधानी रांची समेत राज्य के लगभग हर जिले में मंगलवार को झमाझम बारिश हुई. दिन की शुरुआत से ही तेज बारिश और ठंडी हवाओं ने तापमान में भारी गिरावट ला दी और लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली. लेकिन राहत के साथ-साथ खतरे की भी घंटी बज चुकी है! मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है.
इन जिलों में रेड अलर्ट!
मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है. तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा जताया गया है. मौसम विभाग ने पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, गोड्डा, दुमका, पाकुड़, रामगढ़ में रेड अलर्ट जारी किया है.
इन इलाकों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और भारी गर्जना के साथ बिजली गिरने की भी प्रबल संभावना है.
रांची, गुमला और हजारीबाग में ऑरेंज अलर्ट!
इन तीन प्रमुख जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां मूसलधार बारिश के साथ वज्रपात की आशंका है. लोगों को घरों में रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है.
इन जिलों में येलो अलर्ट
बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. रांची, पलामू, गुमला, गिरिडीह, कोडरमा, साहिबगंज, गोड्डा, सिमडेगा में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है:
तापमान में भारी गिरावट
बारिश की पहली दस्तक ने झारखंड को गर्मी से राहत दिलाई है. राज्य में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया.
read more- मोदी-ट्रंप के बीच हुई बातचीत, PM मोदी ने ट्रंप का न्योता ठुकराया! जानिए वजह..
अगले 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण
झारखंड में अगले दो दिनों तक भारी बारिश और तूफान की संभावना बनी हुई है. प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक बाहर न निकलें.












