भारी बारिश की चेतावनी पर रांची के स्कूल रहेंगे बंद
रांची जिला प्रशासन ने 19 जून 2025 (बुधवार) को संभावित भारी बारिश के मद्देनजर जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा यह निर्णय भारत मौसम विज्ञान विभाग के रेड अलर्ट के आधार पर लिया गया है।
किन स्कूलों पर लागू होगा यह आदेश?
यह आदेश सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित), एवं निजी विद्यालयों पर लागू होगा।
कक्षा KG से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद।
पालन न करने पर होगी कानूनी कार्रवाई
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई विद्यालय इस आदेश का उल्लंघन करता है, तो संबंधित संस्था/प्रबंधन के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
किसे भेजे गए निर्देश?
आदेश की प्रति जिले के:
- प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी
- अवर विद्यालय निरीक्षक
- क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी
- सभी स्कूलों के प्राचार्य, प्रधानाध्यापक एवं संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है ताकि समय पर अनुपालन सुनिश्चित हो।
जन शिकायत हेतु संपर्क करें
अबुआ साथी व्हाट्सएप नंबर: 9430328080
यदि कोई स्कूल आदेश का पालन नहीं करता या कोई आपात स्थिति उत्पन्न होती है, तो नागरिक इस नंबर पर अपनी शिकायत भेज सकते हैं।
आम नागरिकों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि भारी बारिश के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।












