Crime News: अपने नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म करने के मामले मे अदालत ने आरोपी चाचा को उम्रकैद एवं बीस हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है. प्राथमिकी पीड़िता की शिकायत पर 7 सितम्बर 24 को दर्ज की गई थी. प्राथमिकी के मुताबिक पीड़िता को उसके चाचा ने छत पर कपड़ा लेने के लिए भेजा जब वह कपडा लेकर नीचे उतरी तो आरोपी ने कमरे मे उसे ले जाकर उसके साथ दुराचार किया. अनुसंधान के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध 27 अक्टूबर 24 आरोप पत्र दायर किया था. 18 नवंबर 24 को आरोप तय होने के बाद सुनवाई शुरू हुई थी इस दौरान अपर लोक अभियोजक समित प्रकाश ने कुल छह गवाहों का परीक्षण कराया था.












