रांची : झारखंड में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। गुरुवार को आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एक आपात बैठक कर सभी जिलों के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और संबंधित विभागों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। साथ ही राज्यभर के लिए विस्तृत एडवाइजरी भी जारी की गई है।
डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, हर जीवन की सुरक्षा हमारा संकल्प है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। विभाग की सभी टीमें तैयार हैं, लेकिन आमजन का सहयोग और सतर्कता सबसे जरूरी है। मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को ध्यान में रखते हुए कई जिलों में स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने की सिफारिश की गई है। इसके साथ ही बाढ़ संभावित इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का भी निर्देश दिया गया है।
Read more: रांची में 10 जुलाई को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की अहम बैठक, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता
एडवाइजरी में दिए गए निर्देश —
क्या करें:
• बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें
• जरूरत होने पर ही यात्रा करें
• बिजली उपकरणों को प्लग से निकालें
• साफ पानी का उपयोग करें
• सरकारी सूचनाओं पर ध्यान दें
क्या न करें:
• जलमग्न सड़कों, पुलों और नालों से दूर रहें
• बाढ़ के पानी में न उतरें
• गिरे हुए विद्युत तारों के पास न जाएं
• भारी बारिश में बाहर निकलने से बचें
rEAD MORE: पारिवारिक विवाद को लेकर पत्नी और पति ने कि आत्महत्या की कोशिश, पत्नी की मौत
डॉ. अंसारी ने सभी उपायुक्तों को वर्षा से हुई क्षति का त्वरित आकलन कर मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने मीडिया, पंचायत प्रतिनिधियों और जनसंपर्क माध्यमों से अपील की कि वे इस एडवाइजरी को व्यापक स्तर पर प्रसारित करें।












