शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

PM मोदी आज बिहार दौरे पर, सिवान में करेंगे बड़ी चुनावी रैली

जून 20, 2025
in बिहार Bihar News, राजनीति Politics
A A
PM मोदी का आज राष्ट्र के नाम संबोधन, हो सकते हैं कई बड़े ऐलान!
Share on FacebookShare on Twitter

Patna News: PM नरेंद्र मोदी आज, 20 जून को बिहार के दौरे पर हैं और सिवान में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करने जा रहे हैं. दोपहर 12 बजे पीएम मोदी सिवान पहुंचेंगे, जहां वह एक मेगा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और करीब 10,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे.

Table of Contents

Toggle
  • सियासी मायने क्या हैं?
  • सिवान की सामाजिक-सियासी स्थिति
  • जर्मन तकनीक से बने पंडाल, विशेष इंतजाम
  • शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक को लेकर विवाद

यह इस साल प्रधानमंत्री का बिहार का चौथा दौरा है. कार्यक्रम का समापन दोपहर 1:15 बजे तक होगा. इस दौरान PM मोदी पटना से गोरखपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे.

read more- प्रेमी युगल क्यों नहीं जाते पूरी के भगवान जगन्नाथ मंदिर? जानिए इससे जुड़े रहस्य, परंपराएं..

सियासी मायने क्या हैं?

राज्य में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं और सिवान, सारण और गोपालगंज की 24 विधानसभा सीटों पर महागठबंधन का वर्चस्व माना जाता है. ऐसे में पीएम मोदी की यह रैली इन क्षेत्रों में एनडीए की पकड़ मजबूत करने की कोशिश मानी जा रही है.

बाहुबली नेता शहाबुद्दीन के प्रभाव वाले सिवान में मोदी की यह रैली राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम मानी जा रही है.

सिवान की सामाजिक-सियासी स्थिति

सिवान जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों में मुस्लिम आबादी 25% से अधिक है, वहीं यादव वोटरों की भी बड़ी हिस्सेदारी है. इस वजह से आरजेडी का प्रभाव यहां मजबूत माना जाता है. हालांकि सवर्ण और अतिपिछड़ा वर्ग का झुकाव एनडीए की ओर देखा जाता है, जिससे मुकाबला काफी कड़ा हो गया है.

जर्मन तकनीक से बने पंडाल, विशेष इंतजाम

प्रधानमंत्री की रैली के लिए सिवान में जर्मन तकनीक से बने पांच विशाल वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किए गए हैं, जिनमें प्रत्येक में 60,000 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था है. गर्मी को ध्यान में रखते हुए बोरिंग से पानी की व्यवस्था की गई है और कुल 200 बायो-टॉयलेट भी लगाए गए हैं.

रैली स्थल के चारों ओर 20 जगहों पर पार्किंग की सुविधा दी गई है. वीआईपी पार्किंग रैली स्थल से 500 मीटर जबकि सामान्य पार्किंग 2 किमी दूर बनाई गई है.

read more- झारखंड के बेटे ने 6,070 मीटर ऊंची बर्फीली चोटी पर फहराया तिरंगा, बिना किसी मदद के किया कमाल!

शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक को लेकर विवाद

PM मोदी की रैली को देखते हुए सिवान जिले में सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर और आंगनबाड़ी केंद्रों में शुक्रवार को शैक्षणिक गतिविधियां बंद रखने का आदेश दिया गया है.

डीएम आदित्य प्रकाश के इस आदेश पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. आरजेडी सांसद मनोज झा ने इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा, “पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया की हकीकत सामने आ गई है.”

हालांकि प्रशासन का कहना है कि भारी ट्रैफिक और गर्मी के चलते बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है.

प्रधानमंत्री मोदी की सिवान रैली जहां एक तरफ विकास परियोजनाओं की सौगात लेकर आई है, वहीं यह एनडीए के लिए एक अहम राजनीतिक दांव भी साबित हो सकती है. चुनावी मौसम में महागठबंधन के गढ़ में यह कार्यक्रम कई स्तर पर असर डाल सकता है.

Related Posts

सारंडा से नोआमुंडी तक बंद खदानों पर गरजे बाबूलाल मरांडी, रोजगार को लेकर उठाए सवाल
राजनीति Politics

सारंडा से नोआमुंडी तक बंद खदानों पर गरजे बाबूलाल मरांडी, रोजगार को लेकर उठाए सवाल

जुलाई 16, 2026
3700 करोड़ खर्च हुए फिर भी विकास गायब, चाईबासा DMFT फंड पर बरसे बाबूलाल मरांडी
राजनीति Politics

3700 करोड़ खर्च हुए फिर भी विकास गायब, चाईबासा DMFT फंड पर बरसे बाबूलाल मरांडी

जुलाई 14, 2026
भारत मंडपम में झारखंड पवेलियन का उद्घाटन, उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव का बड़ा ऐलान
राजनीति Politics

भारत मंडपम में झारखंड पवेलियन का उद्घाटन, उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव का बड़ा ऐलान

जुलाई 14, 2026
Next Post
iran vs israel attack

America का बड़ा बयान बोला- ईरान का परमाणु हथियार बनाना सिर्फ इजराइल के लिए नहीं बल्कि, अमेरिका समेत पुरे दुनिया के लिए खतरा है

Indian stock market in a bullish trend

Share Market में जबरदस्त उछाल! जानिए किन शेयरों ने लगाई छलांग

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Police's high-tech mission

“अब झारखंड में अपराधियों के घरों की होगी GPS मैपिंग”, जानें क्या है नया हाईटेक मिशन

जुलाई 17, 2026

बेड़ो में रविन्द्र मुण्डा की हत्याकांड खुला राज, देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

धनबाद हॉस्टल कांड-10वीं छात्र की बेल्ट से पिटाई, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

Ranchi Jagannathpur Mela 2026: खेती के औजार से लेकर झारखंडी संस्कृति तक… जानिए इस बार मेले में क्या है खास?

“सिर्फ शादी का प्रस्ताव देना और हाथ पकड़ना छेड़खानी नहीं”- Jharkhand High Court का बड़ा फैसला

जब रातों-रात ढह गया था रांची का जगन्नाथपुर मंदिर… आज भी लोग भूल नहीं पाए वो मंजर

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra