Lifestyle news: मुंबई में आयोजित हुई मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ की स्क्रीनिंग एक यादगार और स्टाइलिश शाम बन गई, जहां सितारों की चमक के बीच जेनेलिया डिसूज़ा ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा.
“Sitaare 05” जर्सी के साथ फिल्म का किया प्रमोशन
जेनेलिया ने इस फिल्म की प्रमोशन के दौरान भी युही लोगों का दिल जीता था. तब उन्होंने नीले रंग की स्पोर्टी “Sitaare 05” जर्सी और डेनिम जीन्स पहनकर न केवल फिल्म की थीम को बखूबी दर्शाया, बल्कि अपने सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक से हर किसी का दिल भी जीत लिया. उनकी मुस्कुराहट और सहज आत्मविश्वास रेड कार्पेट पर छा गए.
जेनेलिया ने स्क्रीनिंग पर भी कुछ ऐसा ही एक बार लोगों का दिल जीत लिया. स्क्रीनिंग पर जेनेलिया एक खुबसूरत सफ़ेद चिकनकारी साड़ी में नज़र आई, जो मशहूर डिज़ाइनर जोड़ी अबू जानी संदीप खोसला के कलेक्शन से थी. जेनेलिया उस सफ़ेद रंग की साड़ी में बेहद खुबसूरत और क्लासी नज़र आ रही थी, उनका और आमिर खान का कपड़े का रंग मेल खा रहा था.
पति रितेश के साथ आई नज़र
स्क्रीनिंग के दौरान उनके साथ उनके पति, अभिनेता रितेश देशमुख भी सफेद कुर्ते में बेहद शालीन नज़र आए. दोनों की केमिस्ट्री कैमरे में जितनी प्यारी दिखी, उतनी ही गर्मजोशी उन्होंने मीडिया से बातचीत में भी दिखाई.
फिल्म में एक भावनात्मक और प्रेरणादायक किरदार निभा रहीं जेनेलिया ने बताया कि यह फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि एक मैसेज है—हर बच्चे में एक सितारा होता है, बस उसे पहचानने की ज़रूरत है. जेनेलिया का यह अंदाज़ और उनकी सोच सोशल मीडिया पर भी छा गई, जहां फैंस ने उन्हें “graceful”, “grounded” और “pure star” जैसे शब्दों से नवाज़ा.
इस खास मौके पर जेनेलिया ने न सिर्फ अपने किरदार को सम्मान दिया, बल्कि यह भी साबित किया कि असली स्टारडम आत्मीयता और सादगी में छिपा होता है.













