Jharkhand News: झारखंड के नगर उंटारी के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी आई है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नगर उंटारी में 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल और ट्रामा सेंटर स्थापित करने के लिए 168 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी दी है. यह योजना क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाएगी और स्थानीय लोगों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधा प्रदान करेगी.
भवनाथपुर विधायक ने मंत्री डॉ. इरफान को सौंपा मांग पत्र
नेपाल हाउस सचिवालय, रांची में भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से अस्पताल और ट्रामा सेंटर के लिए मांग पत्र सौंपा था. मंत्री ने जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए इस योजना को तुरंत मंजूरी दे दी.
हजारों मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज
यह नया अस्पताल और ट्रामा सेंटर आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, विशेषज्ञ डॉक्टरों और बेहतर स्वास्थ्य संसाधनों से लैस होगा, जिससे नगर उंटारी और आसपास के क्षेत्रों के हजारों मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा.
यह स्वास्थ्य परियोजना झारखंड के स्वास्थ्य विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करेगी. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का यह फैसला क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए समर्पित है.













